अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं, जो इन दिनों पेरिस में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 26 जून को अर्जुन ने अपना 37वां जन्मदिन पेरिस में ही अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ मनाया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। वहीं, अब अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कपड़े पहने पेरिस की सड़कों पर घूम रही हैं।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों पेरिस की सड़कों पर मस्ती कर रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने एक नीले कलर की हुडी पहनी हुई है। आंखों पर गॉगल्स लगाए अर्जुन कपूर इस तस्वीर में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, इसके बाद मलाइका का वीडियो है, जिसमें वह वही नीले रंग की हुडी पहने हुए दिख रही हैं, जो अर्जुन कपूर ने पहनी हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है मलाइका अपने फोन से किसी चीज का वीडियो बना रही हैं।
अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट के साथ एक मजेदार कैप्शन दिया है। अभिनेता ने लिखा, 'दिन में उनका... रात के हिसाब से... ज्यादा जानकारी के लिए राइट स्वाइप करें... #जंपर्सशेयरिंगस्करिंग।' अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर सेलेब्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। मलाइका ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'हाहाहाहा कैच।' अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 73 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
इससे पहले भी, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की थीं, उसमें वह अपनी लेडीलव के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं, तो मलाइका उनके पीछे खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही दोनों थोड़ा कोजी होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दोनों के पीछे एफिल टावर भी साफ नजर आ रहा है, जिसकी ओर एक तस्वीर में मलाइका इशारा करती भी नजर आ रही हैं।
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें उनकी फिल्म 'एक विलेन 2' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, वह आसमान भारद्वाज की 'कुत्ते' और अजय बहल की 'लेडीकिलर' में भी नजर आएंगे।