{"_id":"60600765f7d7a96da928bc33","slug":"malaika-arora-trolled-on-advance-holi-wish-with-black-and-white-bold-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा ने बोल्ड तस्वीर साझा कर दी होली की एडवांस शुभकामनाएं, अब जमकर हो रहीं ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका अरोड़ा ने बोल्ड तस्वीर साझा कर दी होली की एडवांस शुभकामनाएं, अब जमकर हो रहीं ट्रोल
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही कारण है उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग भी है। आए दिन नई नई तस्वीरें साझा कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं और उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया भी देते हैं। बात जब मलाइका की स्टाइल और अदाओं की आती है तो ये सभी के पसीने छुड़ा देती हैं। उनकी तस्वीरें देखने के बाद कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। इसी बीच एक बार फिर मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक बेहद ही हॉट तस्वीर साझा की है और अपने फैंस को एडवांस में होली की शुभकामनाएं दी हैं।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है और साथ ही अपने फैंस को 'होली की शुभकामनाएं' भी दी हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपने ट्रेंडी सफेद और काले कपड़ो में अपनी छत पर किसी की फोटो को क्लिक करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को देख कुछ यूजर्स मलाइका की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनका मजाक भी बना रहे हैं।
इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ मलाइका ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को पहले से होली की शुभकामनाएं। आप सभी सुरक्षित रहें और घर पर ही रहें।’ तस्वीर के साथ साथ फैंस को कैप्शन भी काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
वहीं कुछ यूजर्स ट्रोल कर उनकी फोटो का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- वाकई में बदनाम हो गई हैं। एक और यूजर ने लिखा है कि इन लोगों को तो बस बेवकूफ बनाने का मौका चाहिए। एक और यूजर ने लिखा है कि आप ये सब बंद कर दें नहीं तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगा।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मलाइका अपने ग्लैमरस अंदाज और बोल्ड लुक के लिए हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में आ जाती हैं। अर्जुन और मलाइका एक दूसरे काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि न की हो लेकिन उनका प्यार अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।