मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड के इस स्टार कपल को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। इन सबके बावजूद मलाइका अपने बेटे अरहान का बहुत ख्याल रखती हैं। हाल ही में मलाइका ने अरहान के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर खुलासा किया।
2 of 5
अरहान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों बॉलीवुड में लगातार स्टार किड्स की एंट्री हो रही है। सारा अली खान, जाह्वनवी कपूर, अनन्या पांडे के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। आर्यन ने फिल्म 'द लॉयन किंग' में आवाज दी है। ऐसे में जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में जब मलाइका से पूछा गया कि क्या अरहान का फिल्मों के प्रति लगाव है तो उन्होंने कहा कि उनका लगाव फिल्मों से है।
3 of 5
malaika arora, arhaan khan
- फोटो : social media
मलाइका ने कहा, 'ऐसा इसलिए क्योंकि वह फिल्मों के माहौल में पले-बढ़े हैं। उन्हें फिल्में देखना बहुत पसंद है। उन्हें फिल्मों का कॉन्सेप्ट पसंद है। लेकिन वह क्या करना चाहता है, मुझे नहीं पता। मुझे नहीं लगता कि हम में से कोई भी जानता है, क्योंकि वह अभी तक खुद ही निश्चित नहीं है। ये कब और कैसे होगा, हम इसके बारे में पता लगाएंगे।'
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
अर्जुन कपूर के साथ शादी के सवाल पर मलाइका अरोड़ा ने बेहद अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा है कि अर्जुन कपूर के साथ कार्ड पर अभी कोई शादी का इरादा नहीं है।
5 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए बोला कि,'अर्जुन के साथ शादी की केवल अफवाहें हैं। हम दोनों जैसे भी हैं बहुत खुश हैं। मीडिया में हम दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं। ऐसा बोलने और इस तरह के अनुमान लगाने से कोई नहीं डरता है। जैसा कि हमने कहा है, अभी कार्ड पर कोई शादी नहीं हुई है।' इसके अलावा मलाइका ने अर्जुन के साथ उनके रिश्तों की खबरों को लेकर मीडिया की तारीफ की। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा ने इंटरव्यू में ये बात भी कबूली है कि वह अर्जुन कपूर के साथ काफी खुश महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, हां मैं बहुत खुश हूं और मैं खुश क्यों न रहूं।