{"_id":"5a8e79054f1c1b2a788b723f","slug":"malaika-arora-may-reconcile-with-ex-husband-arbaaz-khan-amrita-arora-speaks-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या फिर से मलाइका की जिंदगी में लौट पाएंगे अरबाज, बहन अमृता ने खोला राज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या फिर से मलाइका की जिंदगी में लौट पाएंगे अरबाज, बहन अमृता ने खोला राज
Thu, 22 Feb 2018 01:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और उनके पूर्व पति अरबाज खान के बीच पिछले साल मई में आपसी सहमति से तलाक हो गया था। दोनों को तलाक के बाद भी एक साथ घूमते फिरते और समय बिताते देखा गया था। मलाइका ने कई बार कहा भी है कि वे और अरबाज अब भी अच्छे दोस्त भी हैं। अब खबरे हैं कि दोनों फिर से एक साथ आ सकते हैं।
2 of 4
एक टॉक शो में मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा एक साथ पहुंचीं। जब अमृता से उनकी बहन को इंट्रोड्यूस करने के लिए कहा गया तो उन्होंने बिना समय गवाएं कहा, 'मलाइका अरोड़ा खान।' इसके बाद से ये खबरें लगातार आ रही हैं कि मलाइका और अरबाज फिर एक साथ आ सकते हैं।
3 of 4
मलाइका ने इस टॉक शो में यह भी बताया कि वह प्यार के मामले में बहुत ही सौभाग्यशाली रही हैं। अरबाज ने भी मलाइका के साथ अच्छी दोस्ती होने की बात कबूली थी। दोनों अपने बेटे के साथ डिनर करने भी जाते रहते हैं। दोनों हर साल बेटे का जन्मदिन भी जोर-शोर से मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Malaika Arora
बता दें कि पहले यह बताया जा रहा था कि अरबाज खान और मलाइका के बीच तलाक का सबसे बड़ा कारण एक्टर अर्जुन कपूर थे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को चोरी छिपे डेट कर रहे थे। दोनों ने मीडिया के सामने एक-दूसरे का अच्छा दोस्त होने की बात भी स्वीकार की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।