फिल्मी सितारे फिल्मों के अलावा अपनी ग्मैरस पार्टियों के भी जाने जाते हैं। खास तौर पर करीना कपूर का गर्ल्स गैंग। करीना कपूर के इस गर्ल्स गैंग में उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा, मलाइका भी शामिल हैं। आए दिन ये सभी एक साथ किसी रेस्टोरेंट में तो कभी किसी के घर पर पॉर्टी करते हुए स्पॉट होते हैं। कोरोना वायरस की वजह से जरूरी सेवाओं के अलावा सभी कुछ लॉकडाउन है। बावजूद इसके ये सितारे एक साथ फिर से पार्टी करते हुए दिखाई दिए।
2 of 5
Malaika Arora, Kareena and Amrita Arora
- फोटो : Instagram
इन सितारों की गर्ल्स पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों को खुद मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। दरअसल, इन सितारों ने वीडियो कॉल के जरिए गर्ल्स पार्टी की। इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें मलाइका ने साझा की हैं उसमें करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा एक दूसरे से बात करते हुए दिखे।
3 of 5
Malaika Arora Birthday celebration
- फोटो : instagram
तस्वीरों को इंस्टा स्टोरी पर कैप्शन के साथ मलाइका ने लिखा- 'सोशल डिस्टेसिंग..हम लोग एक साथ खाना बना रहे हैं...बात कर रहे हैं और वर्कआउट भी कर रहे हैं लेकिन अपने अपने घर में।' दरअसल, इस वक्त कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से सभी लोगों को सोशल डिस्टेसिंग रखने को कहा गया है। इन सितारों ने भी इसी नियम को अपनाते हुए अपने अपने घर पर ही रहकर वीडियो कॉल के जरिेए पार्टी की।
4 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
इससे पहले मलाइका ने अपनी गर्ल्स गैंग की सोते हुए तस्वीर साझा की थी। ये तस्वीर भी चर्चा में रही थी। इस तस्वीर में करीना, मलाइका, अमृता और करिश्मा सोती हुई नजर आई थीं। मलाइका की सोते हुए तस्वीर पर अर्जुन कपूर अपने आप को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। तस्वीर में मलाइका सो रही हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान है।
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
इसी तस्वीर पर कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा था- 'लेकिन तुम सोते हुए हंस रही हो, वाह।' वहीं, मलाइका अरोड़ा ने जवाब देते हुए लिखा था 'अर्जुन तुम जानते हो कि मैं अपनी नींद में भी हंसती हूं।' दोनों की ये चिटचैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और फैंस ने इसे बहुत पसंद किया था।
'बिग बॉस' के सफर को बयां कर रही आसिम की ये तस्वीर, शरीर पर लिखे ताने और आंखों से बह रहा खून