टीवी की दुनिया के मशहूर रियालिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में हर हफ्ते कुछ न कुछ कमाल देखने को मिलता रहता है। वहीं इस बार शो में कुछ ऐसा देखने को मिला की सभी दंग रह गए। दरअसल शो में एक कंटेस्टेंट ने बिना छुए मलाइका पर ऐसा जादू कर दिया कि वो हवा में तैरने लगीं। आगे की स्लाइड में जानिए पूरा मामला..
2 of 5
malaika arora khan karan johar kiran kher
- फोटो : amar ujala
मलाइका को हवा में देखकर वहां मौजूद दर्शक दंग रह जाते हैं। वहीं जज करण जौहर शॉक होकर कहते हैं कि यह क्या कर दिया इसने मलाइका के साथ। वहीं मलाइका का चेहरा देखकर लग रहा है कि वह कितनी डरी हुई हैं। वहीं किरण खेर मजाक में कहती हैं कि मलाइका को छोड़ दो।
वहीं हाल ही में शो में आए 21 साल के सर्वेश और 15 साल की यशी ने भी अपने डांस का जलवा बिखेरा है। दोनों ने हाल ही में कलर्स पर आने वाले शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में अपने हुनर का जादू बिखेरा। शो के जज करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर इस जोड़ी के हुनर से इतना प्रभावित नजर आए कि उनको ‘टैलेंट ऑफ द वीक’ का खिताब भी दे दिया।
सर्वेश और यशी की इस सफलता के पीछे कड़े संघर्ष की कहानी छिपी है। एक के पिता ने घर छोड़ दिया तो दूसरे की पढ़ाई की राह ही कठिन हो गई। सर्वेश और यशी अगले हफ्ते आने वाले एपिसोड में घरेलू हिंसा थीम पर डांस करते नजर आएंगे। सर्वेश दरअसल यशी के डांस टीचर हैं। उन्होंने ही यशी को डांसिंग की ट्रेनिंग दी है।
सर्वेश बताते हैं कि यशी से उनकी मुलाकात तीन साल पहले इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन - 6 के ऑडिशन में हुई थी। उस वक्त दोनों का सेलेक्शन नहीं हुआ था। इसके बाद शहर आकर यशी सर्वेश से डांस सीखने लगी और सीजन आठ में इस गुरु-शिष्य की जोड़ी ने लोगों को अपने हुनर से आश्चर्यचकित कर दिया। अपने कंटेपररी स्टाइल डांसिंग से मंच पर वह लोगों की खूब तारीफ बटोर रहे हैं।