एंटरटेनमेंट की बात हो तो लोगों के जेहन में सबसे पहले फिल्मी दुनिया घूम जाती है। हम से ज्यादातर लोगों के पसंदीदा कलाकार भी होते हैं, जिनके बारे में जानने के लिए प्रशंसक खासा उत्सुक रहते हैं। वहीं बॉलीवुड तो है ही हल-चल भरी नगरी। जहां से रोज कोई न कोई नहीं जानकारी सामने आती ही रहती है। सितारें अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों से लेकर काम से संबंधित चीजों को भी साझा करते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
2 of 11
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : insta
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने बिंदास और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लोग अक्सर उन्हें ट्रोल करते दिखते हैं लेकिन वह इन सब बातों की परवाह किए बिना हर दिन एक नया स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती दिखाई देती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी एक्ट्रेस बैकलेस गाउन में कातिलाना अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
3 of 11
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता फरहान ने फरवरी में शिबानी दांडेकर से शादी की थी और अब समय मिलते ही वह उनके साथ मालदीव में वेकेशन पर चले गए हैं। जहां से उन्होंने वीडियो साझा की है, जिसमें दोनों को समुद्र किनारे डांस करने के साथ ही अंडरवाटर रोमांस करते भी दिखाई दे रहे हैं।
4 of 11
नेहा धूपिया अपने बच्चो के साथ
- फोटो : insta
90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार नेहा धूपिया मां बनने के बाद पर्दे से दूर ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को देती नजर आती हैं। आज भी नेहा ने बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ योग करने के साथ ही क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करती नजर आ रही हैं।
5 of 11
शिवालिका ओबेरॉय
- फोटो : insta
शिवालिका ओबेरॉय और विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा' का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया है। अब मेकर्स और फिल्म के कलाकार इसके प्रमोशन में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह इवेंट में जाने के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं।