अदिवि शेष सिनेमा जगत का एक ऐसा नाम जो हिंदी पट्टी के दर्शकों में उतना मशहूर न हों, लेकिन दक्षिण भारतीय फैंस अभिनेता को सुपरस्टार के नाम से जानते हैं। हालांकि इसी साल कुछ महीनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'मेजर' ने अदिवि शेष को हिंदी दर्शकों के बीच भी उतना ही प्रसिद्ध कर दिया, जिसके वह हकदार हैं। अदिवि शेष की 'मेजर' ने दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाका किया था। लेकिन अदिवि शेष की इस फिल्म का धमाका अभी खत्म नहीं हुआ है। दरअसल, 'मेजर' को लेकर कुछ दिन पहले एक ऐसी खबर आई थी, जिसके बाद यह एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई थी। फिल्म आईएफएफआई 2022 के लिए चुनी गई है, जिसपर अब अदिवि शेष का रिएक्शन सामने आया है।
Major: अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'मेजर' के चयन पर अदिवि शेष ने जाहिर की खुशी, कहा- मेरे लिए गर्व की बात
अदिवि शेष और उनकी फिल्म 'मेजर' के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, अदिवि शेष अभिनीत फिल्म 'मेजर' को साल 2022 के आईएफएफआई में हिंदी भाषा की फिल्म के रूप में चुना गया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस के साथ ही पूरे देश में समीक्षकों द्वारा भी सराहा गया था। 'मेजर' मुंबई में हुए 26/11 हमले के हीरो संदीप उन्नीकृष्णन की जीवन की कहानी को दर्शाती है। आपको बता दें फिल्म को 53वें आईएफएफआई में भारतीय पैनारोमा कैटेगरी के लिए चुना गया है। इस बात को सुन न केवल फैंस बल्कि अदिवि शेष भी काफी खुश हैं।
पत्नी संग मारपीट कर बुरे फंसे फिरोज खान, पाकिस्तानी इंडस्ट्री के सितारे कर रहे बैन करने और जेल भेजने की मांग
अदिवि शेष की खुशी उनके दिए गए बयान से साफ झलक रही है। अपनी फिल्म को आईएफएफआई के लिए चुने जाने के बारे में बात करते हुए अदिवि शेष बोले, 'यह मेरे लिए बहुत गर्व का पल है। जब मुझे बताया गया कि मेजर को आईएफएफआई में हिंदी श्रेणी के लिए चुना गया है, तब मुझे इस बात ने सच में खुश कर दिया था। यह पूरी टीम के लिए एक स्पेशल मूमेंट है, जिन्होंने इस फिल्म में अपनी जी-जान लगा दी थी।' आईएफएफआई की और श्रेणियों के लिए 'मेजर' के अलावा 'आरआरआर' और 'जय भीम' जैसी फिल्मों सहित 25 फीचर फिल्मों और 20 नॉन-फीचर फिल्मों को भी चुना गया है। लेकिन खास बात यह है कि 'मेजर' को पूरी तरह से हिंदी में होने के भी बावजूद चुना गया।
Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के सबसे विवादित चेहरे हैं ये सितारे, किसी का एमएमएस वायरल तो किसी पर दर्ज एफआईआर
अदिवि शेष के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'मेजर' में ही देखा गया था। लेकिन आने वाले समय में वह अदिवि कई फिल्मों में काम करते नजर आने वाले हैं। उनके पास 'हिट: द सेकंड केस' और 'गुडाचारी 2' जैसी फिल्में हैं।
Thank God Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'थैंक गॉड' की हालत खराब, दर्शकों के लिए तरस रही फिल्म