{"_id":"5aeeb3694f1c1b6d098b827d","slug":"mahira-khan-to-make-her-debut-in-cannes-film-festival-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी एक्ट्रेस को मिला कांस में जाने का मौका, सिगरेट का कश लगाते हुए तस्वीर हुई थी वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तानी एक्ट्रेस को मिला कांस में जाने का मौका, सिगरेट का कश लगाते हुए तस्वीर हुई थी वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
mahira khan
8 से 19 मई तक होने वाले 71वें कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत के अलावा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी नजर आने वाली हैं।
Mahira Khan
पहली बार कान में शिरकत करने जा रहीं माहिरा ने 1977 कान फेस्टिवल की अर्नाल्ड श्वाज़नेगर की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "कान्स 2018, लेट्स डू दिस।''
cannes
भारत की तरफ से इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर चलेंगी। आपको बता दें कि पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को न्यौता मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui
71वां वार्षिक कान्स फिल्मोत्सव 8 मई से 19 मई तक आयोजित होगा। इस साल कान्स में जूलियन मूर, जेन फोंडा, ईवा लोंगोरिया जैसे सेलिब्रिटीज शामिल होंगे। दिव्या दत्ता भी इस बार कान में अपना डेब्यू करेंगी। नंदिता दास की नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म मंटो भी कान का हिस्सा होगी।