पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भारत में भी खूब लोकप्रिय हैं। माहिरा अपनी खूबसूरती और सधी हुई एक्टिंग के लिए जानी जाती है। माहिरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो पाकिस्तान की काफी मशहूर अभिनेत्री हैं और शाहरुख खान के साथ रईस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में शाहरुख-माहिरा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। सिर्फ यही नहीं फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। माहिरा खान को इस फिल्म से इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में पाकिस्तान की ओर से रेड कारपेट पर जलवे बिखेरे थे। माहिरा फिल्मों के अलावा कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।
अब हाल ही में माहिरा खान ने अपने एक वैन्चर मैशन के लिए प्रमोशनल वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में माहिरा ने खुद से जुड़े फैंस के सवालों का जवाब दिया। जिसमें पहला सवाल था 'सिक्रेट शादी'।
माहिरा ने जवाब देते हुए कहा, 'नहीं, मैंने गुपचुप तरीके से शादी नहीं की है।' 'क्या आपने कोई अंगूठी देखी? अगर मेरी शादी हो गई तो मैं आप सभी लोगों को बता दूंगी। और क्या आपको लगता है कि अगर मैं शादीशुदा होती, तो आप सभी लोग नहीं जानते? क्योंकि ये लोग सोशल मीडिया पर ऐसा स्टफ शेयर करते हैं (जिसमें कहा जाता है कि मेरी सगाई और शादी दोनों हो चुकी है) वो सब गलत है।
वहीं, माहिरा ने अपने 'सीक्रेट हसबैंड' को बुलाने का नाटक किया। उन्होंने कहा, 'सिरी (अपने फोन पर वर्चुअल असिस्टेंट) मैं अपने सीक्रेट पति को फोन करना चाहूंगी।' इसपर सिरी ने जवाब देते हुए कहा, 'सीक्रेट पति को बुलाओ।'बता दें कि माहिरा ने अली अस्करी से शादी की थी, लेकिन 2015 में उनका तलाक हो गया। वह अपने 11 साल के बेटे अजलान की सिंगल मदर हैं, जिसे वो अपना 'वन एंड ओनली' कहती हैं।
4 of 5
माहिरा खान
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं, इस दौरान एक अन्य फैन ने पूछा कि क्या उन्होंने (माहिरा) हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ एक फिल्म साइन की है। इसपर महिरा हंसते कहती हैं, 'टॉम, माई लव, मुझे बहुत खेद है कि यह लीक हो गया। मैंने इसे बहुत देर तक छिपाने की कोशिश की। मुझे यकीन है कि आप उत्साहित हैं और मुझे यकीन है कि आपकी टीम ने इसे लीक कर दिया है। लेकिन वैसे भी, मैं आपसे जल्द ही मिलूंगी!'
5 of 5
माहिरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि माहिरा खान जल्द ही पाकिस्तान के छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। ड्रामा सीरियल "हम कहां के सच्चे थे' शे माहिरा 5 साल बाद टीवी पर लौट रही हैं। इंडिया में भी माहिरा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है इन्हें शाहरुख खान के साथ रईस में नजर आईं थी।