पिछले दिनों खबर आई थी कि महेश बाबू जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं। यहां तक कि उन्होंने इस सिलसिले में मीटिंग भी की थी। लेकिन अब इस मामले पर उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर की तरफ से साफ कर दिया गया है कि फिलहाल उनका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है।
नम्रता शिरोडकर ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए खुलासा किया है। नम्रता ने महेश बाबू की बॉलीवुड डेब्यू वाली खबरों को खारिज करते हुए कहा है, ‘ये रिपोर्ट्स बिल्कुल झूठी हैं। महेश बाबू बॉलीवुड में ब्रेक की तैयारी नहीं कर रहे हैं। महेश मुंबई में किसी बॉलीवुड प्रोड्यूसर से मिलने के लिए नहीं रुके थे बल्कि वो वहां हेयरस्टाइलिस्ट हाकिम आलिम के साथ अपनी अगली तेलुगु फिल्म के लिए लुक टेस्ट के सिलसिले में मिलने के लिए रुके थे।
बता दें कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि तेलगू फिल्म 'श्रीमंथुडू' का हिंदी रीमेक बनने वाला है। जिसमें सलमान खान और ऋतिक में से किसी एक को बतौर लीड एक्टर कास्ट किया जा सकता हैअनुपमा चौधरी से बात करते हुए महेश बाबू ने कहा था कि वह हिंदी फिल्मों में भी काम कर सकते हैं अगर उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिले।
आपको बता दें, महेश बाबू आखिरी बार तेलगू फिल्म 'भारत एएन नेनू' में नजर आए थे। जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और प्रकाश राज लीड रोल में थे। खैर महेश बाबू की कई फिल्मों को हिंदी में डब कर जरुर दिखाया गया है लेकिन उन्होंने खुद हिंदी फिल्मों में काम करने की इच्छा कभी नहीं जताई है।