लंबे समय से रिलेशन में रह रहे बिग बॉस के दो एक्स कंटेस्टेंट अश्मित पटेल और महक चहल जल्द ही शादी करने वाले हैं। खबर है कि दोनों अगले साल जुलाई में शादी कर सकते हैं। दोनों फिलहाल एक साथ रह रहे हैं। अश्मित फिलहाल महक के साथ उनके बांद्रा वाले प्लैट पर रह रहे हैं।
2 of 4
Mahek Chahal and Ashmit Patel
जहां एक तरफ महक मुंबई में शादी करना चाहती हैं तो वहीं अश्मित पेरिस में क्योंकि पटेल परिवार के कई फ्रेंड और रिश्तेदार पेरिस में रहते हैं। हालांकि शादी कहां होगी इसकी कोई पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिली है।
3 of 4
Mahek Chahal and Ashmit Patel
अभी कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि दोनों अपने परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां बिता रहे थे। अश्मित ने स्पेन के रेस्तरां में महक को अंगूठी पहना कर सगाई कर ली थी। अश्मित का प्रपोज करने का ये का ये अंदाज महक को इतना पसंद आया कि बिना एक मिनट की देरी किए उन्होंने भी झट से हां कर दी।
4 of 4
Mahek Chahal and Ashmit Patel
गौरतलब है कि दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। इतना ही नहीं दोनों रिएलिटी शो 'पावर कपल' में एक साथ काम भी कर चुके हैं।