अपने जमाने के स्टार एक्टर रहे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय की शादी से पहले मुसीबतें बढ़ गई हैं। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाक्षय और योगिता बाली की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
बता दें भोजपुरी एक्ट्रेस द्वारा रेप और अबॉर्शन कराने का आरोप लगाने के बाद महाक्षय और योगिता बाली को गिरफ्तार होने का डर था। इसलिए उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। केस दर्ज करने का फैसला सुनाए जाने के बाद अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी।
बता दें कि मिमोह की शादी एक्ट्रेस मदालसा से 7 जुलाई को होने वाली है। मदालसा फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं। मदालसा की मां एक्ट्रेस शीला शर्मा हैं। शीला ने 1988 में आई महाभारत में देवकी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शीला की बेटी मदालसा भी एक एक्ट्रेस हैं।
6 जुलाई से मिमोह की शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे लेकिन ठीक संगीत सेरेमनी से 1 दिन पहले मिथुन के पूरे परिवार को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि मिमोह की शादी मिथुन के ऊटी स्थित होटल मोनार्क में होगी। इस मामले पर मिथुन के परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।