निर्देशक शंकर हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रणवीर सिंह के साथ अपनी महात्वाकांक्षी फिल्म शुरू कर पाएंगे या नहीं, इस पर मद्रास हाईकोर्ट अगले हफ्ते बुधवार को फैसला सुना सकता है। हाईकोर्ट के पास शंकर की एक निर्माणाधीन फिल्म ‘इंडियन 2’ का मामला पहुंचा है। फिल्म की निर्माता कंपनी लाइका प्रोडक्शंस का आरोप है कि शंकर ने ये फिल्म बीच में ही छोड़ दी है और दूसरी फिल्मों के निर्देशन में जुट गए हैं।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
लंदन की मोबाइल कंपनी लाइका की फिल्म निर्माण कंपनी लाइका प्रोडक्शंस ने निर्देशक शंकर के साथ कमल हासन की 1996 में रिलीज फिल्म ‘इंडियन’ का रीमेक बनाने की घोषणा की थी। बीते साल फिल्म के सेट पर एक हादसे में तीन लोगों की मौत होने के बाद से फिल्म की शूटिंग बंद है। फिल्म के कलाकारों को उम्मीद थी कि अनलॉक के बाद फिल्म ‘इंडियन 2’ की शूटिंग शुरू हो जाएगी लेकिन शंकर ने इस फिल्म की बजाय पहले एक फिल्म राम चरण के साथ घोषित की और इसके बाद अपनी ही फिल्म ‘अन्नियन’ का अभिनेता रणवीर सिंह के साथ रीमेक करने का ऐलान कर दिया।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक शंकर का कहना है कि वह अपनी नई फिल्में अपने शेड्यूल के हिसाब से ही घोषित कर रहे हैं और उनका फिल्म ‘इंडियन 2’ को बीच में ही छोड़ देने का कोई इरादा नहीं है। जबकि लाइका प्रोडक्शंस का कहना है कि शंकर पहले उनकी फिल्म को पूरा करें और उसके बाद ही अपने किसी नए प्रोजेक्ट की शुरूआत करें। लाइका प्रोडक्शंस ने हाल के दिनों में कई हिंदी फिल्मों में भी पैसे लगाने की घोषणा की है, लेकिन बताते हैं कि दक्षिण भारत में उनकी काफी रकम कई मेगा प्रोजेक्ट में फंस चुकी है। इसी के चलते लाइका को करण जौहर की महात्वाकांक्षी फिल्म ‘तख्त’ से भी हाथ पीछे खींचना पड़ा।
4 of 5
आनंद एल राय
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइका प्रोडक्शंस की दो हिंदी फिल्में इन दिनों निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। इनमें से एक फिल्म निर्माता आनंद एल राय की कंपनी जान्हवी कपूर के साथ बना रही है। ‘गुड लक जेरी’ नाम की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता कर रहे हैं और ये काफी कम बजट की फिल्म बताई जा रही है।
5 of 5
रामसेतु
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म ‘रामसेतु’ से भी लाइका प्रोडक्शंस का नाम जुड़ा है। फिल्म की शूंटिंग पहले अक्षय कुमार के कोरोना पॉजीटिव होने के चलते रुकी और उसके बाद महाराष्ट्र व मुंबई में फिर से शूटिंग पर रोक लग चुकी है। अदालत ने लाइका प्रोडक्शंस से कहा कि वह और शंकर इस मामले को अदालत के बाहर ही निपटा लें तो ठीक रहेगा। अदालत इस मामले पर अगली सुनवाई बुधवार 28 अप्रैल को करने वाली है।