सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह 'मदर इंडिया' का सुपरहिट गाना 'घूंघट नहीं खोलूंगी सैंया तोरे आगे' पर शानदार डांस कर रही हैं। इस वीडियो को रागगिरी (Raaggiri) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। खास बात है कि दर्शकों को तो यह वीडियो खूब पसंद आ ही रही है लेकिन इसकी सबसे बड़ी फैन धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित बन गईं हैं।
खेतों के बीच डांस कर रही लड़की का वीडियो वायरल, माधुरी बनीं सबसे बड़ी फैन
दरअसल, माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो को रीशेयर करते हुए गांव की इस लड़की की तारीफ की है और लिखा कि 'लाजवाब, वाह...यह काफी बेहतरीन डांस कर रही हैं। ऐसे कई टैलंट है, जो दुनिया के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।'
लाजवाब, वाह! She is dancing so beautifully. There is so much talent waiting to be discovered. https://t.co/HZYFwVbj88
Raaggiri नाम के ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'डांसर्स को उड़ने के लिए पंख की जरूरत नहीं होती। गांव की इस लड़की की कला को देखकर आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं। ऐतिहासिक फिल्म मदर इंडिया के लाजवाब गीत पर ये डांस देखिए। इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी है तो #Raaggiri को बताइए।' इस वीडियो में माधुरी दीक्षित और हेमा मालिनी को भी टैग किया गया है, जो बॉलीवुड की दुनिया में डांस के लिए माहिर हैं।
इस दो मिनट की वीडियो में गांव की यह लड़की खेतों के बीच डांस कर रही है और वह ऐसे झूम रही जैसे किसी फिल्म के लिए शूट कर रही हो। लड़की ने वाकई इस गाने पर लाजवाब नृत्य पेश किया है. माधुरी के ट्वीट के बाद यूजर्स ने भी लड़की की प्रतिभा को जमकर तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि माधुरी ने कई रिएलिटी शो में बतौर जज भूमिका अदा की है। माधुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने वर्चुअल डांस क्लास भी शुरू की थी। माधुरी ने मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के साथ कई गानों में काम किया है।