भारतीय सिनेमा में मधुबाला एक ऐसा नाम है जिनकी जिंदगी रहस्यों से भरी हुई थी। तमाम प्रेम कहानियां और उन कहानियों के दर्द के किस्से मधुबाला से जुड़े हुए हैं। आज इस सीक्रेट क्वीन का जन्मदिन है। मधुबाला का जन्म प्यार के दिन यानी वैलेंटाइन्स डे के दिन 1933 को हुआ था। मधुबाला एक पठान परिवार से ताल्लुक रखती थीं। मधु के पिता उनके लिए बहुत सख्त थे। मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम था। मधु 11 भाई-बहनों में से पांचवें नंबर की थीं।
Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात
जब मधुबाला छोटी थीं तब उनकी एक रिश्तेदार नजूमी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि ये लड़की बहुत नाम कमाएगी, बहुत पैसा और बहुत शोहरत कमाएगी लेकिन इसकी जिंदगी में कभी खुशियां नहीं आएंगी। उनको कभी सच्चा प्यार नहीं मिलेगा। साथ ही उन्होंने मधु की कम उम्र में मौत होने की भविष्यवाणी भी कर दी थी। आगे चलकर ये सारी भविष्यवाणियां सच साबित हुईं। मधु इतनी खूबसूरत थीं कि उनका चेहरा खिले हुए फूल की तरह दिखता था। उन्हें जो भी देखता था बस दीवाना हो जाता था।
Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात
मधुबाला की तुलना हॉलीवुड हीरोइन मार्लिन मुनरो से की जाती है। मधुबाला जितनी खूबसूरत थीं उतनी ही बेहतरीन अदाकारा भी थीं। यहां ये बात गौर करने की है वो जिस भी डायरेक्टर या हीरो के साथ काम करती थीं उन्हें उससे प्यार हो जाता था। मधुबाला को जो पसंद आता था उसे वो गुलाब और लव लेटर देकर प्रपोज कर देती थीं। जैसे की भविष्यवाणी हुई थी सच में मधुबाला की लव लाइफ बेहद दर्द भरी रही। उनकी जिंदगी में करीब 7 लोग आए। जिनमें से उनकी शादी किशोर कुमार के साथ हुई। आइए जानते हैं मधुबाला की लव लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से....
Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात
उनके पहले प्यार का नाम था लतीफ। लतीफ उनका बचपन का दोस्त था। लतीफ दिल्ली में रहता था। उस समय मधुबाला दिल्ली से अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उनके जाने के बाद लतीफ डिप्रेशन में चला गया था। मुंबई जाने से पहले मधुबाला ने लतीफ को अपने प्यार की निशानी के तौर पर लाल गुलाब दिया था। लतीफ ने मधुबाला के निधन के समय तक उस गुलाब को संभाल कर रखा। आखिर में उस गुलाब मधु की कब्र पर रख दिया था। लतीफ आज एक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर हैं। आज भी वो हर साल 23 फरवरी को उनकी कब्र पर जाकर गुलाब चढ़ाते हैं।
Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात
जब मधु मुंबई आ गईं तो उनकी खूबसूरती को देख डायरेक्टर किदार ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। स्क्रीन टेस्ट में मधु को देखते ही किदार को उनसे प्यार हो गया था। ये पहली नजर का प्यार था। उस समय मधुबाला की उम्र 14-15 साल रही होगी। वो प्यार को समझने के लिए बहुत छोटी थीं। थोड़े समय के लिए वो किदार के साथ रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन जल्द ही मधु ने उनसे किनारा कर लिया। कहते हैं कि मधु का मन एक चीज पर ज्यादा समय के लिए नहीं टिकता था। इसी के चलते वो किदार को सिर्फ एक डायरेक्टर की तरह देखने लगीं और प्यार करना छोड़ दिया।