{"_id":"5b77ab2e42c792465604203b","slug":"madhu-chopra-special-advice-for-priyanka-chopra-and-nick-jonas-before-engagement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11 साल छोटे निक से सगाई करने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, मां ने दी खास सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
11 साल छोटे निक से सगाई करने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, मां ने दी खास सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
priyanka and madhu chopra
किसी भी लड़की के लिए उसकी शादी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है। फिर चाहे वह शख्स कोई आम हो या फिर खास। प्रियंका चोपड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही है। पिता के गुजर जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ अक्सर पार्टी या फिर फंक्शन में दिखाई देती हैं। प्रियंका और उनकी मां में खास बॉन्डिंग है जिसे कई बार देखा गया है। ऐसे में प्रियंका की सगाई से पहले उनकी मां मधु चोपड़ा ने उन्हें खास सलाह दी है।
Trending Videos
priyanka and nick
प्रियंका और निक बीते काफी वक्त से एक साथ देखे जा रहे थे। यहां तक कि प्रियंका के जन्मदिन के बाद से प्रियंका और निक की सगाई की खबरें भी आने लगी थी। वहीं अब ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक 18 अगस्त को परिवार के सामने सगाई करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान भी कर सकते हैं।
madhu chopra
प्रियंका और निक की सगाई की खबरों के बीच मधु चोपड़ा का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। मधु चोपड़ा ने यह इंटरव्यू Zoom TV.Com को दिया था। इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने कहा था - 'पति को इतना काबिल होना चाहिए कि वह अपनी पत्नी की सेहत और खुशियों का ख्याल रख सके। दोनों के बीच प्यार इतना हो कि हर दिन वेलेंटाइन डे से कम न हो।' इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने अपने और अशोक चोपड़ा की शादीशुदा जिंदगी का उदाहरण भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka and madhu chopra
इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने कहा था - 'एक दूसरे से लड़ने के बजाए एक साथ बैठकर एक दूसरे की सोच को समझने की कोशिश करें।' प्रियंका जल्द ही शादी करने वाली है ऐसे में उनकी मां मधु चोपड़ा की यह सलाह उनके काम जरूर आ सकती है। प्रियंका और निक लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उनका यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया है। ऐसे में उनकी मां की यह सलाह काफी खास हो जाती है।
विज्ञापन
priyanka and nick
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने शोनाली बोस की फिल्म 'स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर मुख्य किरदार में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म का कुछ हिस्सा शूट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अक्टूबर में न्यूयॉर्क जाएंगी जहां पर उनकी और निक की शादी होगी। फिलहाल निक और प्रियंका की शादी की तारीख से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिली है।