बीते दिन दिल्ली में नौजवान अंकित की सरेआम हत्या कर दी गई। उसका कसूर सिर्फ ये था कि उसने एक मुस्लिम लड़की से प्यार किया और शादी करना चाहता था। इसी पर जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से सिर झुक गया है...
जावेद अख्तर ने एक ट्वीट कर अंकित सक्सेना की निर्मम हत्या पर खेद जताते हुए कहा कि ये बहुत ही शर्म की बात कि सरेआम किसी नौजवान की हत्या कर दी गई। जावेद का मानना है कि ये घटना मजहबी नफरत को दर्शाती है। उन्होंने कहा है कि इस हत्या से भारतीयों का सिर शर्म से झुक गया है।
उन्होंने आगे कहा कि हमलोग, सभी भारतीयों का सिर इस हत्या के बाद शर्म से झुक गया है।' वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। कुमार विश्वास ने कवि कुंवर बेचैन की पंक्तियों को हवाला देते हुए लिखा है, 'फूल को ख़ार बनाने पे तुली है दुनिया, खुद को बीमार बनाने पे तुली है दुनिया, हम महकती हुई मिट्टी हैं इसी आंगन की, हमको दीवार बनाने पे तुली है दुनिया।'
वहीं, इस दुखद घटना के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने बताया कि उन्होंने अंकित के पिता से बात की है और वे इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि अंकित के घरवालों को न्याय दिलाने के लिए बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे।
5 of 5
अमर उजाला
- फोटो : Getty Images
अंकित दिल्ली के ख्याला कलोनी के रहने वाले थे जहां उनकी सरेआम हत्या कर दी गई। अंकित की हत्या का आरोप मुस्लिम समाज के लोगों पर है। अंकित पेशे से फोटोग्राफर था और फनी वीडियो बनाकर यूट्यूब पर छोड़ पैसा कमाता था। वहीं, अंकित की इस खौफनाक हत्या से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा है।