बॉलीवुड गायक लकी अली का जन्म 19 सितंबर 1958 को हुआ। लकी अली मशहूर अभिनेता महमूद के बेटे हैं। महमूद अपनी कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में जान डाल देते थे। एक वक्त ऐसा था जब उनके बगैर किसी फिल्म की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। हालांकि महमूद की तरह उनके बेटे लकी अली सिनेमा जगत में नाम नहीं कमा पाए। तो चलिए फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों के बारे में बताते हैं जो अपने पिता की तरह कामयाबी के झंडे नहीं गाड़ पाए।
2 of 7
Mehmood Ali and Lucky Ali
- फोटो : file photo
फिल्म जगत के कॉमेडी किंग महमूद के बेटे लकी अली लंबे अरसे से लाइमलाइट से दूर हैं। गायक और संगीतकार लकी अली के पिता महमूद ने जितनी सफलता पाई उतनी लकी को नहीं मिली। लकी ने दूसरी शादी इनाया से की। इनाया और लकी के दो बच्चे हुए। इनाया से तलाक के बाद लकी ने साल 2010 में 52 साल की उम्र में ब्रिटिश की ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की। दोनों का एक बेटा डैनी मकसूद अली है।
3 of 7
Rajkumar and Armaan Kohli
- फोटो : file photo
निर्देशक राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली भी पिता की तरह इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाए। अरमान ने 'बदले की आग' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद पिता की फिल्म 'विरोधी' में मुख्य अभिनेता नजर आए लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद 'दुश्मन जमाना', 'कोहरा', 'औलाद का दुश्मन' में नजर आए। फिल्मों से ज्यादा अरमान अपने गुस्सैल रवैये की वजह से भी लाइमलाइट में रहे। 'बिग बॉस सीजन 7' में तनीषा मुखर्जी के साथ उनके अफेयर की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी।
4 of 7
jackky bhagnani
- फोटो : social media
फिल्म निर्माता वासु भागनानी के बेटे जैकी भागनानी भी बॉलीवुड में नाम नहीं कमा पाए। साल 2009 में फिल्म 'कल किसने देखा' से उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक दी थी। उनकी कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
5 of 7
Shekhar and Adhyayan Suman
- फोटो : file photo
शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन बहुत जल्द ही वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। हालांकि अध्ययन कंगना से अपने अफेयर की वजह से खूब चर्चा में रहे।