बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों में भर भरके बोल्ड सीन्स देखने को मिलते हैं। इन फिल्मों को यूथ को टारगेट करके बनाया जाता है। जो लोग प्यार में होते हैं खासकर वही लोग इन्हीं फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कई रोमांटिक फिल्में बनी है, जिनमें बोल्ड सीन्स की भरमार है। बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस दिखाने के लिए किसिंग सीन्स का सहारा लिया जाता है। इस तरह की फिल्मों में किसिंग सीन्स आम बात हो गई है। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें किसिंग लंबे लंबे सीन्स ने दर्शकों की सांसे रोक रोक दी। इन फिल्मों में मेकर्स ने भर भरके किसिंग सीन्स डाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...
Bollywood: बॉलीवुड की इन फिल्मों में देखने को मिले लंबे-लंबे किसिंग सीन्स, दर्शकों को कर दिया था बेकाबू
कर्मा (1993)
यह फिल्म साल 1993 में आई थी। जिसमें करीब चार मिनट लंबा किसिंग सीन था। ये फिल्मी इतिहास का पहला बोल्ड और सबसे पैशनेट लंबा किसिंग सीन था।
जिंदगी न मिलेगी दोबारा (2011)
सुपरहिट फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ 15 जुलाई 2011 को रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ के बीच फिल्म में भी करीब तीन मिनट लंबा पैशनेट किसिंग सीन फिल्माया गया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ, जोया अख्तर, रीमा कागती और रितेश सिधवानी नजर आए थे।
फितूर (2016)
आदित्य राय कपूर, कैटरीना कैफ और तब्बू अभिनीत फिल्म फितूर चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर आधारित है। जिसमें आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ के बीच एक बेहद पैशनेट किसिंग सीन फिल्माया गया था। जो करीब एक मिनट लंबा था।
मर्डर (2004)
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म 'मर्डर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। खासकर युवाओं में इस फिल्म को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिला था। इस फिल्म में भर भरके बोल्ड सीन्स डाले गए थी। बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की इस फिल्म में भी एक बेहद लंबा किसिंग सीन था। ये बॉलीवुड की हिस्ट्री में एक सबसे लंबे किसिंग सीन्स की लिस्ट में शुमार होता है।