लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के रूझान आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं तो वहीं कांग्रेस पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। यूपी, बिहार की सीटों के अलावा जिस राज्य पर सबकी नजर है वह पश्चिम बंगाल है। पश्चिम बंगाल इसलिए भी खास है क्योंकि वोटिंग के दौरान यहां पर कई हिंसा की खबरें आई थीं। पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से बंगाली एक्ट्रेस मुनमुन सेन (Moon Moon Sen) की किस्मत दांव पर लगी है। जानिए मुनमुन के बारे में।
2 of 5
Moon Moon Sen
- फोटो : twitter
मुनमुन सेन (Moon Moon Sen) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से चुनाव मैदान में हैं। आसनसोल काफी हाइप्रोफाइल सीट है। मुनमुन सेन का मुकाबला भाजपा के केंद्रीय मंत्री और बॉलीवुड सिंगर बाबुल सुप्रियो से है। मुनमुन सेन ने न केवल बंगाली बल्कि मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। अपने दौर में वह काफी मशहूर एक्ट्रेस रही हैं।
3 of 5
Moon Moon Sen and Mamata
- फोटो : twitter
मुनमुन सेन का जन्म कोलकाता में 28 मार्च 1954 को हुआ था। इनकी स्कूलिंग शिलॉन्ग और कोलकाता में हुई। मुनमुन सेन का सिनेमाजगत से पुराना रिश्ता रहा है। मुनमुन सेन की मां सुचित्रा सेन भी एक्ट्रेस हैं। मुनमुन सेन की शादी भारत देव वर्मा से हुई। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि मुनमुन ने अपने करियर की शुरुआत शादी के बाद की थी। मुनमुन सेन ने साल 1984 'अंदर बाहर' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद माधुरी दीक्षित के साथ '100 डेज' फिल्म में नजर आई थीं। मुनमुन सेन ने 'जख्म दिल' की थी जो कि साल 1994 में रिलीज हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने लंबा ब्रेक लिया।
4 of 5
Moon Moon Sen with daughters
- फोटो : twitter
मुनमुन सेन भले ही बंगाली और हिंदी फिल्मों में नजर आईं लेकिन अपनी मां सुचित्रा सेन की तरह छाप नहीं छोड़ पाईं। 1994 के बाद 2003 में 'कुछ तो है' फिल्म में नजर आई थी। खास बात है कि फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले मुनमुन सेन कुछ मॉडलिंग असाइमेंट भी कर चुकी हैं।
साबुन के विज्ञापन की वजह से मुनमुन सेन विवादों में भी घिर चुकी हैं। यह बात 1980 की है। इसके साथ ही कई फिल्मों में उस दौर में बोल्ड सीन भी दे चुकी हैं। मुनमुन ने बंगाली और हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ सीरिल्स भी कर चुकी हैं। मुनमुन सेन की दो बेटियां भी हैं। रायमा सेन और रिया सेन। यह दोनों भी बॉलीवुड में तो आई लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।