हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सिलवेस्टर स्टेलॉन ने सलमान खान को उनकी अपकमिंग फिल्म रेस 3 के लिए बधाई दी है। आपको बता दें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म रेस 3 इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक के बाद एक फिल्म के सभी एक्टर्स का लुक सामने आ रहा है।
इसी बीच हॉलीवुड स्टार सिलवेस्टर स्टलोन ने भी सलमान की फिल्म का प्रमोशन करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी फिल्म के पोस्टर को पोस्ट किया लेकिन सलमान का लुक पोस्ट होते ही लोगों ने सलमान को ट्रोल शुरू कर दिया।
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : SOCIAL MEDIA
दरअसल हुआ यूं कि सिलवेस्टर ने सलमान को बधाई देते हुए फोटो बॉबी देओल की पोस्ट कर दी। फिर क्या था लोगों ने सलमान का मजाक बनाना शुरू कर दिया।
बता दें कि रेस 3 फिल्म को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान, जैकलीन और बॉबी देओल के अलावा अनिल कपूर, साकिब सलीम और डेजी शाह भी होंगे।