अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इस फिल्म को सिनेमा के सुधी दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में अभिनय उनका उत्कर्ष रहा है। इस फिल्म को देखने के लिए धारावाहिक 'अटल' के बाल कलाकार व्योम ठक्कर भी सिनेमाघर पहुंचे। व्योम ठक्कर इस धारावाहिक में अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की भूमिका निभा रहे हैं।
2 of 5
व्योम ठक्कर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धारावाहिक 'अटल' के बाल कलाकार व्योम ठक्कर ने शु्क्रवार की सुबह पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' अपने माता पिता के साथ देखी। व्योम ठक्कर कहते हैं, 'जब से मैंने सुना कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक यात्रा पर एक फिल्म बन रही है, तो तभी से इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हो गया था। मैंने सोच लिया था कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तो पहले ही दिन पहला शो देखने जाऊंगा। मुझे यह फिल्म देखकर बहुत सारी जानकारियां मिली।'
अक्षय-टाइगर ने जारी किया 'बड़े मियां छोटे मियां' का पहला पोस्टर, टीजर के रिलीज की तारीख से भी उठाया पर्दा
3 of 5
व्योम ठक्कर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
व्योम ठक्कर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहुत बड़े फैन हैं। वह कहते हैं, 'पंकज सर मेरे फेवरेट एक्टर हैं। उनको अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाते देखकर मैं उत्साहित था। फिल्म में उनका काम देखकर मैं बहुत ही प्रभवित हुआ। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं और मैं एक दिन उनसे मैं मिलना चाहता हूं। उनकी फिल्में मैं देखता रहता हूं, मुझे उनकी फिल्में देखकर बहुत मजा आता है और बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है।'
4 of 5
व्योम ठक्कर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाल कलाकार व्योम ठक्कर कहते हैं, 'फिल्म 'मैं अटल हूं' के रिलीज से पहले ही मेरे शो 'अटल' की शूटिंग शुरू हो गई थी। मुझे सीरियल की रिसर्च टीम ने अटल जी के बारे में बहुत सारी जानकारी दी। मेरे पैरेंट्स ने भी मुझे उनके बारे में दिलचस्प बातें और कहानियां सुनाई, लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद उनके बारे में बहुत कुछ जानने और समझने का मौका मिला। सार्वजनिक क्षेत्र में उनकी राजनीतिक यात्रा के बारे में सभी जानते हैं। लेकिन इस फिल्म में मुझे कुछ ऐसी बातें जानते को मिली। जो मुझे नहीं पता थी। हमारे शो में भी उनके बचपन की अनकही कहानियों को दिखाया जा रहा है।'
5 of 5
व्योम ठक्कर और मैं अटल हूं पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रवि जाधव निर्देशित अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' शुक्रवार 19 जनवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म की ओपनिंग तो बहुत अच्छी नहीं हुई लेकिन इसे जो भी दर्शक देखने पहुंच रहे हैं, इसे खूब पसंद कर रहे हैं। व्योम ठक्कर कहते हैं, 'मुझे लगता है कि अटल जी की जीवनगाथा बहुत प्रेरक है। मैं तो बच्चा हूं, लेकिन मुझे एहसास हुआ है कि भले ही आप छोटे हों, आप बड़ा सपना देख सकते हैं। दयालु और बहादुर बन सकते हैं। सबसे महान नेताओं ने भी बचपन में बड़े-बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा किया।'
695 Review: अयोध्या मंदिर निर्माण के 500 साल के संघर्ष को दिखाती फिल्म, थियेटर जाने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू