लंबे समय से बड़े परदे से दूर हो चुकीं
एक्ट्रेस और मॉडल
लीजा हेडन अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर से वह अपने बोल्ड फोटो की वजह से चर्चा में हैं। उनकी इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
'क्वीन', 'शौकीन्स' और 'हाउसफुल-3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं लीजा ने अपनी नई फोटो में ब्लैक कलर का स्विमिंग सूट पहना हुआ है। इसमें वह काफी हॉट एंड बोल्ड नजर आ रही हैं। लीजा ने स्विमिंग सूट में अपनी तीन फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर लीजा की इन फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वह एक फोटो में स्विमिंग सूट पहने साइकिल चलाती नजर आ रही हैं। उनके फैंस ने इस फोटो को देखकर लीजा की खूबसूरती की तारीफ की है। किसी ने लीजा को खूबसूरत कहा है तो किसी ने हॉट एंड सेक्सी जैसे कमेंट किए हैं।
बीते दिनों लीजा हेडन अपने न्यू हेयरस्टाइल की वजह से चर्चा में थीं। लीजा ने अपने बालों पर प्लैटिनम कलर कर लिया है। इसमें वह एकदम अलग दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर लीजा को अपने इस हेयरस्टाइल की वजह से ट्रोल भी होना पड़ा था।