पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लाइगर' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की अदाकारी के सजी यह फिल्म पिछले दिनों रिलीज हुई बाकी साउथ फिल्मों की तरह ही पैन इंडिया लेवल पर एक साथ रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। 'लाइगर' को रिलीज होने में अब दो हफ्ते से भी कम का समय रह गया है, जिसकी वजह से फिल्म की पूरी टीम इसका जोरों शोरों से प्रमोशन करने में लगी हुई है। पूरे भारत में 'लाइगर' का प्रचार करने की अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए और फिल्म का नया गाना 'कोका 2.0' लॉन्च करने विजय और अनन्या चंढीगड़ पहुंचे।
2 of 4
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'लाइगर' की खास बात यह है कि इस फिल्म से जहां विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं, वहीं अनन्या पांडे साउथ में अपनी करियर की शुरुआत करने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के समय से अब तक दर्शकों द्वारा इसको बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। विजय के फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कारण से विजय और फिल्म की पूरी टीम प्रचार में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं और आज वह पंजाब की राजधानी चंढीगड़ 'लाइगर' का नया गाना 'कोका 2.0' रिलीज करने के लिए पहुंचे। विजय और अनन्या के साथ फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ और निर्माता चार्मी कौर भी मौजूद थे।
3 of 4
लाइगर से अनन्या का पहला लुक आउट
- फोटो : social media
सामने आई तस्वीरों में विजय और अनन्या दोनों ही देसी लुक में नजर आ रहे हैं। जहां विजय ने कुर्ता पजामा और नेहरू जैकेट पहनी हुई है, वहीं अनन्या ने भी क्रीम कलर का पटियाला सलवार और सूट पहना हुआ है। देसी लुक में दोनों ही स्टार्स का स्वैग देखते ही बन रहा है। चंडीगढ़ के एक ढाबे में दोनों सितारों ने पंजाबी स्टाइल में खाट पर बैठकर लस्सी और खाने का आनंद भी लिया। इस दौरान विजय और अनन्या के साथ पुरी जगन्नाथ और चार्मी भी मौदूज थे। इतना ही नहीं दोनों स्टार्स खेतों में मस्ती करते और ट्रैक्टर चलाते भी नजर आए।
4 of 4
लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने हाल ही में रिलीज से पहले ही मेकर्स को फायदा दिलाना शुरू कर दिया है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में 'लाइगर' ओवरसीज थियेट्रिकल राइट्स को सारेगामा सिनेमा ने आठ करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीद लिया है। जिससे फिल्म की टीम का उत्साह बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। 'लाइगर' में विजय और अनन्या के अलावा राम्या कृष्णन भी अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फिल्म में माइक टायसन कैमियो भी करते दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 अगस्त को रिलीज की जाएगी।