साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फैंस का उत्साह और बेसब्री को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने साल के आखिरी दिन फैंस को एक ट्रीट दी है। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म ने नया साल शुरू होने पहले लाइगर की पहली झलक रिलीज कर दी है। फिल्म की पहली झलक में विजय देवरकोंडा को देख सभी के होश उड़ जाएंगे।
स्पोर्ट्स ड्रामा लाइगर की यह झलक देख फिल्म देखने की बेताबी और बढ़ जाएगी। फिल्म की कहानी एक किक बॉक्सर पर आधारित है। यह बॉक्सर मुबई की झुग्गियों में पला बढ़ा है और चाय की दुकान चलाता है। एक छोटी सी जगह से निकल वह कैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उसे कई वितरित परिस्थितियों का सामना पड़ता है।
2 of 5
लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए यह फिल्म देखनी होगी। लेकिन फिल्म की पहली झलक को देख यह पता चलता है कि विजय की यह फिल्म एक बार फिर से देश में धमाल मचाने को तैयार है। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है।
3 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : Instagram
इससे पहले विजय की फिल्म अर्जुन रेड्डी देखने के बाद हिंदी ऑडियंस विजय देवरकोंडा की फैन बन चुकी है। ऐसे में लाइगर के जरिए विजय देवरकोंडा एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं।
4 of 5
करण जौहर और विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म लाइगर में दर्शकों को एक बार फिर विजय देवरकोंडा का गुस्सैल रूप देखने को मिलेगा। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है। वहीं, करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। फिल्म में पूर्व बॉक्सर माइक टायसन, अनन्या पांडे, रोनित रॉय, राम्या कृष्णन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
5 of 5
अनन्या पांडे,
- फोटो : सोशल मीडिया
खास बात यह है कि माइक टायसन इस फिल्म के जरिए इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। जबकि लाइगर फिल्म से अनन्या पांडे अपना साउथ डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल 25 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।