मस्ती, नो एंट्री, फना, भागम भाग, हाउसफुल जैसी शानदार फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत ही भारत का नाम रौशन करने के साथ की है। उन्होंने सबसे पहले मिस इंटरकॉन्टिनेंटल 1997 अपने नाम किया, फिर फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स और फिर मिस यूनिवर्स। वर्ष 2000 में साइप्रस में हुई मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता को जीतने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में अपने जवाबों से सबको अभिभूत कर देने वालीं अभिनेत्री के आज हम आपको कुछ अनसुने किस्से सुनाते हैं।
लारा दत्ता हिंदी सिनेमा की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। लारा का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में हुआ। उनके पिताजी एलके दत्ता एयरफोर्स में एक विंग कमांडर थे और उनकी माता जेनिफर दत्ता एक एंग्लो-इंडियन हैं। उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जिसमें से एक बहन सबरीना अंग्रेजी पढ़ाती हैं जबकि दूसरी बहन शेरिल दत्ता इंडियन एयरफोर्स का हिस्सा हैं।
3 of 10
lara dutta
- फोटो : social media
लारा दत्ता उस समय सिर्फ तीन वर्ष की थीं जब इनके पिता अपने परिवार सहित गाजियाबाद से बेंगलुरु शिफ्ट हुए। लारा की शुरुआती पढ़ाई लिखाई बेंगलुरु में ही एक स्कूल सेंट फ्रांसिस जेवियर गर्ल्स हाई स्कूल में हुई। लारा दत्ता यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से इकोनॉमिक्स में डिग्री भी हासिल कर चुकी हैं। हिंदी और अंग्रेजी तो वो बहुत अच्छी बोलती ही हैं, साथ ही वो पंजाबी और कन्नड़ भी बहुत अच्छे से जानती हैं। विदेशी भाषाओं की बात करें तो फ्रेंच भाषा बहुत अच्छी बोलती हैं।
4 of 10
Lara Dutta
- फोटो : instagram
लारा दत्ता 17 साल की थीं, जब उन्होंने ग्लैड्रैग्स मेगामॉडल इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि इस प्रतियोगिता को अपने नाम भी किया। इसके दो साल बाद ही उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल पेजेंट में भी भाग लिया और उसका भी ताज अपने सिर सजाया। इसके बाद तो लारा दत्ता को जैसे जीतने की आदत ही हो गई थी। उन्होंने वर्ष 2000 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया और उसमें फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स के ताज को अपने नाम के साथ जोड़ लिया।
इसके बाद लारा दत्ता की जिंदगी में वह पल भी आया जब उन्होंने अपना ही नहीं, बल्कि भारत का नाम भी दुनिया भर में रौशन किया। वर्ष 2000 में साइप्रस में हुई मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में उन्होंने भारत को प्रथम स्थान दिलाया। लारा ने इस प्रतियोगिता में स्विमसूट्स कॉम्पिटिशन में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए। जब उनका फाइनल इंटरव्यू राउंड हुआ तब उसमें पूछे गए सवालों का लारा ने पूरे जोश और होश से जवाब दिया। इसके बदले में इस प्रतियोगिता के जजों ने उन्हें अधिकतम 9.99 नंबर दिए और वो बन गईं मिस यूनिवर्स।