अंशुमन झा, रिद्धि डोगरा, मिलिंद सोमन और परेश पाहुजा की फिल्म 'लकड़बग्घा' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म का निर्देशन विक्टर मुखर्जी ने किया है। यह फिल्म एनिमल लवर्स के लिए एक अच्छा विषय है। ऐसे में कहा जा रहा था कि यह फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन ही अच्छी खासी कमाई कर सकती है, लेकिन अपनी रिलीज के पहले दिन 'लकड़बग्घा' कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। 'लकड़बग्घा' के पहले दिन की कमाई को लेकर जो अनुमान लगाया गया था, यह फिल्म उससे काफी कम कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं 'लकड़बग्घा' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कमाल दिखाया है।
2 of 4
लकड़बग्घा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अंशुमन झा की फिल्म 'लकड़बग्घा' ने ओपनिंग डे पर काफी कम कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 10 से 15 लाख रुपये की कमाई की है। हालांकि, सुबह तक इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। कहा जा रहा है कि सिनेमाघरों में पहले दिन फिल्म की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। इससे पहले फिल्म की पहले दिन की कमाई का अनुमान लगाते हुए कहा जा रहा था कि यह करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर सकती है।
3 of 4
लकड़बग्घा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'लकड़बग्घा' की इतनी कम कमाई होने की वजह इसके प्रचार को माना जा रहा है। दरअसल, इस फिल्म का इतना प्रचार नहीं किया गया, जितना कि अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का किया गया। 'कुत्ते' भी आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'कुत्ते' से 'लकड़बग्गा' की भिड़त को भी इस फिल्म की कम कमाई की वजह माना जा रहा है। 'लकड़बग्घा' 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। अनुमान लगाया गया था कि ओपनिंग डे पर यह फिल्म चार से आठ करोड़ रुपये तक कमा सकती है।
4 of 4
लकड़बग्घा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह फिल्म स्ट्रे डॉग्स और जानवरों पर हो रहे अत्याचार और उनकी तस्करी पर आधारित है। इस फिल्म में अंशुमन झा बेजुबान जानवरों को बचाने का जिम्मा लेते हैं। उनका मानना है कि इन बेजुबान जानवरों को बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें प्यार करना चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए। इन सबके बीच उनका पालतू जानवर खो जाता है और वह उसकी खोज में निकल पड़ते हैं। अपने पालतू जानवर की खोज करते हुए अंशुमन झा जानवरों की तस्करी करने वालों तक पहुंच जाते हैं और बेजुबान जानवरों के मसीहा बन जाते हैं।