बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा लगातार विवादों में घिरती जा रही है। फिल्म के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। लाल सिंह चड्ढा को लेकर जारी बवाल का असर अब इसकी कमाई पर भी देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले और फिर रिलीज के बाद लगातार बायकॉट की मांग को लेकर चर्चा में बनी यह फिल्म कमाई के मामले में भी कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है। बीते तीन दिनों में फिल्म की कमाई लगातार गिरती की जा रही है। ऐसे में अब इस फिल्म के चौथे दिन हुए कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते तीन दिनों से आमिर खान की इस फिल्म की कमाई लगातार कम हो रही थी। ऐसे में रविवार का दिन आमिर और उनकी फिल्म के लिए थोड़ा राहत भरा रहा। रिलीज के चौथे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आमिर खान की इस फिल्म ने छुट्टी के दिन का फायदा उठाते हुए देशभर में करीब 10 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब इस फिल्म ने रिलीज के बाद से अभी तक देश भर में कुल 37.96 करोड़ की कमाई कर ली है। रविवार को लाल सिंह चड्ढा की हिंदी क्षेत्रों में ऑक्युपेंसी की बात करें तो इसका प्रतिशत कुल 17.21 फीसदी रहा।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज से पहले ही विवादों में फंस चुकी आमिर खान की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। दरअसल, फिल्म शुरू से ही काफी आलोचनाएं झेल रही है। यही वजह है कि लंबे समय से सोशल मीडिया पर इसके बायकॉट की मांग भी चल रही है। रिलीज के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि बायकॉट का इसको कुछ फायदा मिलेगा, लेकिन फिल्म की धीमी रफ्तार को देख यह कहना मुश्किल है कि लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा समय टिक पाएगी या नहीं। इससे पहले तीन दिनों में फिल्म ने सिर्फ 27.96 करोड़ का कारोबार किया था। भारत में खराब प्रदर्शन कर रही इस फिल्म का कारोबार विदेश में भी कुछ खास कमाल नहीं कर रहा है।
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
विदेशी सिनेमाघरों में भी आमिर खान की यह फिल्म काफी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होती है या नहीं। रिलीज से पहले विरोध झेल रही इस फिल्म को अब रिलीज के बाद दुगनी मुश्किलें उठानी पड़ रही है। दरअसल इस फिल्म पर भारतीय सेना के अपमान और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लग चुका है। इतना ही नहीं इस आरोप के चलते दिल्ली के एक वकील ने आमिर खान और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत भी की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारी विरोध और कानूनी पचड़े में फंसी यह फिल्म लोगों का समर्थन हासिल कर पाती है या नहीं।