फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSC BO Collection Day 2: दूसरे दिन ही घटा आमिर खान की फिल्म का कारोबार, पहले दिन से इतनी कम कमाई

Fri, 12 Aug 2022 11:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 12 Aug 2022 11:17 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने आखिरकार चार साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में लंबे समय बाद वापसी कर रहे अभिनेता से उनके फैंस को काफी उम्मीदें थीं।

विज्ञापन
Laal singh chaddha box office Collection Day 2: Aamir Khan film earning slows down on its second day
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने आखिरकार चार साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में लंबे समय बाद वापसी कर रहे अभिनेता से उनके फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि अभिनेता की यह फिल्म लाल सिंह चड्ढा फैंस की उम्मीदों पर कुछ खरी नहीं उतर पाई है। दरअसल रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी आमिर खान की इस फिल्म का कारोबार भी कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। तो आइए जानते हैं रिलीज के दूसरे दिन आमिर खान की फिल्म अपनी झोली में कितने रुपए समेट पाई है।

 

Laal singh chaddha box office Collection Day 2: Aamir Khan film earning slows down on its second day
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान स्टारर इस  फिल्म की कमाई में शुक्रवार को 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 7.75 से लेकर 8. 25 करोड़ तक की कमाई की है। वहीं क्षेत्र के अनुसार फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने दिल्ली-एनसीआर और पूर्वी पंजाब में अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि दिल्ली और मुंबई के चुनिंदा सिनेमाघरों में दर्शकों की सम्मानजनक भीड़ देखने को मिली।

Laal singh chaddha box office Collection Day 2: Aamir Khan film earning slows down on its second day
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले फिल्म ने अपने ओपनिंग डे यानी पहले दिन करीब 10.20 करोड़ों का कारोबार किया था। पहले दिन हुई अपनी कमाई के साथ ही लाल सिंह चड्ढा ने अपने साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन को भी पीछे छोड़ दिया था। हालांकि अब दूसरे दिन फिल्म के कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लॉन्ग वीकेंड पर रिलीज हुई यह फिल्म आगे कैसा प्रदर्शन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Laal singh chaddha box office Collection Day 2: Aamir Khan film earning slows down on its second day
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा छह बार ऑस्कर विजेता रही हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रिमेक है। फिल्म को अपनी रिलीज से पहले और रिलीज के बाद लगातार कई तरह के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 11 अगस्त को देशभर में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस मोना सिंह और साउथ एक्टर नागा चैतन्य भी अहम किरदार में है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed