{"_id":"62e8d85a21187a4426090c1b","slug":"laal-singh-chaddha-actor-aamir-khan-kareena-kapoor-to-promote-their-film-in-koffee-with-karan-7-watch-promo-vi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: 'कॉफी विद करण 7' में करीना ने उड़ाया आमिर का मजाक, एक्टर बोले- शो में बेइज्जती होती है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: 'कॉफी विद करण 7' में करीना ने उड़ाया आमिर का मजाक, एक्टर बोले- शो में बेइज्जती होती है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान-करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
करण जौहर का मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण 7' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हुए इस शो को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो में अब तक अक्षय कुमार, सामंथा, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विजय देवरकोंडा जैसे कई बड़े सितारे दिख चुके हैं। वहीं इसका अगला एपिसोड और भी अधिक सुपरहिट होने जा रहा है क्योंकि इस बार करण जौहर के मेहमान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और करीना कपूर बनने जा रहे हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया जिसकी वजह से दर्शकों में नए एपिसोड को लेकर उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है।
Trending Videos
2 of 4
आमिर खान-करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो वीडियो हुआ वायरल
यह प्रोमो वीडियो खुद शो के होस्ट करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में करीना कपूर आमिर की चुटकी लेती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में करीना आमिर से कहती हैं कि अक्षय अपनी फिल्म की शूटिंग 30 दिन में खत्म कर लेते हैं जबकि आप 100-200 दिन लगाते हैं। वहीं, करीना उनकी ड्रेसिंग सेंस पर भी बात करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वह उनकी ड्रेसिंग सेंस को माइनस में नंबर देती हैं जिस पर आमिर खान हंसते हुए करण को कहते हैं कि आप जब भी शो करते हो तो बेइज्जती होती ही है।
आमिर का यह वीडियो सामने आने के बाद अब करण जौहर के इंस्टाग्राम पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट करके फिल्म का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर बायकॉट लाल सिंह चड्ढा का ट्रेंड चलाया गया था जिसके बाद आमिर ने फिल्म का बहिष्कार न करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आमिर खान-करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे आमिर-करीना
बता दें कि आमिर और करीना इस शो में अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 सिंतबर को सिनेमाघर में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म से आमिर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। फिल्म में दोनों के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।