फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kya Kije ghazal sung by singer Pratibha Singh Baghel and lyrics by Aalok Shrivastav releases on BeK Music

Kya Kije: प्रतिभा सिंह बघेल की आवाज से सजी गजल 'क्या कीजे’ रिलीज, दिखेगी अधूरे प्यार की खूबसूरत कहानी

Thu, 08 Dec 2022 10:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 08 Dec 2022 10:30 AM IST
सार

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में 'क्या कीजे' म्यूजिक एल्बम को लॉन्च किया गया। इस गजल को प्रतिभा सिंह बघेल ने आवाज दी है और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने लिखा है। 

विज्ञापन
Kya Kije ghazal sung by singer Pratibha Singh Baghel and lyrics by Aalok Shrivastav releases on BeK Music
क्या कीजे एल्बम का लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला, दिल्ली

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल, जिन्हें 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'जिद', 'मणिकर्णिका' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज देने के लिए जाना जाता है और जाने-माने गीतकार आलोक श्रीवास्तव 'क्या कीजे' नामक एक म्यूजिक एल्बम के लिए साथ आए हैं। इस म्यूजिक एल्बम को 7 दिसंबर को रिलीज किया गया है, जिसका म्यूजिक गौरव वासवानी ने दिया और कंपोजर घनश्याम वास्वानी हैं। 'क्या कीजे' को प्रोड्यूसर वेद गुप्ता द्वारा स्थापित 'बीईके म्यूजिक' के लेबल के तहत रिलीज किया गया है।

विज्ञापन

'क्या कीजे' म्यूजिक एल्बम का लॉन्च कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह बघेल, आलोक श्रीवास्तव, अभिनेता राजेश तैलंग सहित अन्य लोग उपस्थित थे। गाने के बारे में बात करते हुए प्रतिभा ने कहा, ‘यह आलोक श्रीवास्तव द्वारा लिखित बज्म-ए-खास पर रिलीज होने वाला एक नया सिंगल है। 'क्या कीजे' का पूरा आइडिया ही प्यार से भरा हुआ है कि मुझे यह गाने के लिए मजबूर होना पड़ा।’

Ranbir Kapoor: हॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं रणबीर कपूर? रेड सी फिल्म फेस्टिवल में निर्देशन की जताई इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन

Kya Kije ghazal sung by singer Pratibha Singh Baghel and lyrics by Aalok Shrivastav releases on BeK Music
लॉन्च कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभा सिंह बघेल और आलोक श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला, दिल्ली

इस मौके पर कवि और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ‘मैं घनशाम वासवानी के साथ लगभग 30 वर्षों से जुड़ा हुआ हूं, इसलिए उनके साथ काम करना मेरे लिए एक इमोशनल मूमेंट था। साथ ही प्रतिभा सिंह बघेल एक बेहतरीन कलाकार हैं। मुझे उनके और निर्माता वेद गुप्ता के साथ काम करके बहुत खुशी हुई। वेद गुप्ता कला, संस्कृति और साहित्य को महत्व देते हैं और कलाकारों के प्रति उनका समर्थन अतुलनीय है। इस तरह की अद्भुत टीम के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात थी। वहीं, गौरव वासवानी इंडस्ट्री के टॉप म्यूजिक प्रोड्यूसर में से एक हैं।’

Dangerous: फिल्म प्रमोट करने के लिए राम गोपाल वर्मा ने पार की हद! एक्ट्रेस के पैरों में बैठ किस करते आए नजर

विज्ञापन

म्यूजिक कंपोजर घनश्याम वास्वानी ने कहा, 'क्या कीजे आलोक जी द्वारा लिखी गई एक सुंदर गजल है, जो मेरे दिल को छू गई इसलिए मैंने इसे बनाने का फैसला किया। इसमें प्रतिभा सिंह बघेल की आवाज होना सोने पर सुहागा है।' बज्म-ए-खास के निर्माता और संस्थापक वेद गुप्ता कहते हैं, 'इस गजल की कहानी एक लड़की के अधूरे प्यार के बारे में है। इसमें आलोक श्रीवास्तव और प्रतिभा सिंह ने शानदार काम किया है।'

Box Office Report: 'दृश्यम 2' की दहाड़ के आगे नहीं चला 'भेड़िया' का खौफ, बजट निकाल पाएगी 'एन एक्शन हीरो'?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed