साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'कुशी' की शूटिंग में बिजी हैं। बीते कुछ दिनों से इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। सोमवार यानी 23 जून को फिल्म की टीम की तरफ से कश्मीर के शेड्यूल को खत्म करने की जानकारी दी गई। वहीं, अब सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो कश्मीर घाटी का है। इस तस्वीर में सामंथा के को-स्टार विजय देवरकोंडा अपने डायरेक्टर के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।
2 of 4
विजय देवरकोंडा-सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा ने सोशल मीडिया पर जो बीटीएस फोटो शेयर किया है, उसमें विजय देवरकोंडा, डायरेक्टर शिवा निर्वाना और एक्टर वेनेला किशोर के साथ दिखाई दे रहे हैं। तीनों ही कार में मस्ती कर रहे हैं और साथ ही वह कार राइड का भी आनंद ले रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में सामंथा नहीं हैं। इस तस्वीर के साथ सामंथा ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं मनोरंजन के लिए काम पर जाती हूं।' फैंस के बीच सामंथा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है।
3 of 4
विजय देवरकोंडा-सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों, सामंथा और विजय देवरकोंडा के घायल होने की खबर भी सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्टंट सीन के दौरान दोनों चोटिल हो गए। अभिनेता की टीम के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि भी की थी। क्रू के एक सदस्य के मुताबिक, सामंथा और विजय कश्मीर के पहलगाम इलाके में एक स्टंट सीक्वेंस कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें चोटें आईं। दोनों को लिद्दर नदी के किनारों पर बंधी रस्सी के ऊपर से गाड़ी से जाना था, लेकिन उनकी गाड़ी गहरे पानी में जा गिरी, जिससे दोनों घायल हो गए। हालांकि, यह खबर झूठी निकली।
4 of 4
विजय देवरकोंडा-सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'कुशी' 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा और सामंथा की यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें वह साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 2018 में आई फिल्म 'महानती' में साथ नजर आए थे।