बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल के बाद कुणाल खेमू भी डिजनी प्लस हॉटस्टार की प्रेस कॉन्फ्रेंस का न्यौता न मिलने पर बुरी तरह भड़क गए। सोमवार को हिंदी की सात बड़ी फीचर फिल्मों को सीधे मोबाइल पर रिलीज करने का एलान किया था। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट और वरुण धवन शामिल हुए। लेकिन इसमें कुणाल खेमू को शामिल नहीं किया गया जबकि रिलीज होने वाली इन सात फिल्मों में एक उनकी फिल्म लूटकेस भी शामिल है।
विद्युत के बाद डिजनी प्लस हॉटस्टार की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भड़के कुणाल खेमू, बोले- 'मैदान बराबर दे दो...'
इस बात से नाराज हुए कुणाल खेमू ने एक ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'इज्जत और प्यार मांगा नहीं कमाया जाता है। कोई ना दे तो उससे हम छोटे नहीं हो जाते हैं। बस खेलने के लिए मैदान बराबर दे दो, छलांग हम भी ऊंची लगा सकते हैं।'
Izzat aur pyaar maanga nahi kamaya jaata hai. Koi na de toh usse hum chhote nahi hote. Bas maidaan khelne ke liye barabar de do chhalaang hum bhi oonchi laga sakte hai 🙏
कुणाल खेमू से पहले विद्युत जामवाल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाए थे क्योंकि उनकी भी फिल्म खुदा हाफिज इन सात फिल्मों में शामिल है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पक्के तौर पर ये एक बड़ा एलान है। सात फिल्में रिलीज की कतार में हैं लेकिन केवल पांच फिल्मों को ही प्रतिनिधित्व करने लायक माना गया, दो फिल्मों क न इसका न्योता मिला और न सूचना। रास्ता अभी बहुत लंबा है। चक्र चलता रहता है।’
प्रेस काॉफ्रेस में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब, अजय देवगन ने अपनी फिल्म भुज, आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म सड़क 2 और अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म बिग बुल का जानकारी दी।
भारत में डिजनी इंडिया के प्रमुख उदय शंकर ने इस मौके पर बताया कि ये सातों फिल्में 24 जुलाई से लेकर अक्टूबर तक सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं। फिल्मों को छोटे शहरों और कस्बों तक पहुंचाने के लिए भी एक खास रणनीति बनाए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी। इन चार फिल्मों के अलावा रिलीज होने वाली बाकी फिल्मों में दिल बेचारा, लूटकेस व खुदा हाफिज शामिल हैं।
सुशांत मामले में हो रही जांच पर बोले संजय राउत, 'एक महीना बीता अब क्या सामने आना बाकी'