बॉक्स ऑफिस पर लोगों को फिल्मों की भिड़ंत देखे करीब पांच महीने होने जा रहे हैं, अब अगला मुकाबला दो फिल्मों का आपके मोबाइल पर होने जा रहा है। विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी से मुकाबला करने आ रहे हैं कुणाल खेमू जिनकी फिल्म लूटकेस भी 31 जुलाई को ही रिलीज होने जा रही है।
2 of 5
vidya balan
- फोटो : amar ujala
विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी मानव कंप्यूटर के नाम से मशहूर रहीं गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायोपिक है। इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा काफी पहले हो चुकी है। इसके बाद अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो भी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
3 of 5
'दिल बेचारा' का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : यूट्यूब
24 तारीख को अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। महीने के आखिरी शुक्रवार को दो ऐसी फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बनी थीं।
4 of 5
लूटकेस
- फोटो : Social Media
वेब सीरीज 'टीवीएफ ट्रिपलिंग' का निर्देशन कर चुके राजेश कृष्णन की फिल्म 31 जुलाई को शकुंतला देवी का मुकाबला करेगी। कुणाल खेमू के साथ इस फिल्म में रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी, गजराज राव और विजय राज मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
5 of 5
लक्ष्मी बम, भुज, सड़क 2
- फोटो : Social Media
जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम, अजय देवगन व प्रियमणि की फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म सड़क 2, विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज और अभिषेक बच्चन की द बिग बुल भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं।
पढ़ें: छोटे पर्दे पर 'बा' के नाम से मशहूर हुईं थीं सुधा शिवपुरी, इस तरह हासिल की थी शोहरत