बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपने हुनर के बल पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। रिश्ते में कृष्णा गोविंदा के भांजे हैं, लेकिन दोनों ही एक दूसरे के सामने आने से बचते हैं। जब भी गोविंदा 'द कपिल शर्मा शो' पर आते हैं, तो कृष्णा उस एपिसोड का हिस्सा नहीं रहते। हाल ही में कृष्णा एक इंटरव्यू के दौरान अपने मामा गोविंदा को लेकर बात करते हुए भावुक हो गए। कृष्णा ने कहा कि वह अपने मामा को मिस करते हैं और उन्हें लगता है कि गोविंदा भी उन्हें मिस करते हैं।
2 of 4
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कृष्णा अभिषेक मनीष पॉल के पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे। इस दौरान जब मनीष ने कृष्णा से गोविंदा और उनके बीच की दरार को लेकर सवाल किया तो वह अपने मामा की बात करते हुए भावुक हो गए। कृष्णा ने कहा कि वह कई बार इंटरव्यू में जब इस पर बात करते हैं तो उनकी बातों को कट-पेस्ट कर दिया जाता है। मनीष ने कृष्ण से वादा किया कि उनके जवाब में कोई संपादन या कटौती नहीं की जाएगी।
3 of 4
कृष्णा अभिषेक
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर कृष्णा ने कहा कि अंकल गोविंदा, मैं वास्तव में आपसे बहुत प्यार करता हूं और मुझे आपकी बहुत याद आती है। मैं आपको हमेशा याद करता हूं। आपको कभी भी खबरों या किसी की बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए कि मीडिया में क्या है या क्या लिखा गया है। मुझे केवल एक चीज याद आती है, वह यह है कि मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे मेरे मामा के साथ खेले। मुझे पता है कि वह भी मुझे बहुत याद करते हैं।
4 of 4
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल अपने एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा से उनके गेस्ट के तौर पर आने वाले 'द कपिल शर्मा शो' के एपिसोड को छोड़ने के बाद माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि मैं अपने मामा और मामी से प्यार करता हूं। मैं उन दोनों से माफी चाहता हूं। मैंने कई बार कोशिश की है। लेकिन वे मेरी माफी स्वीकार नहीं करेंगे और उसी में समस्या है। मुझे नहीं पता कि जब मैं उनके बच्चे की तरह हूं तो वे मुझे माफ करने को तैयार क्यों नहीं हैं।