फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' के बाद अब कपिल की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, यह एक्टर निभा सकता है लीड रोल

Fri, 06 Jul 2018 07:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
Krushna Abhishek In Lead Role on Biopic of Kapil Sharma
Kapil Sharma

'संजू' बनने के बाद अब लगता है बॉलीवुड स्टार्स पर बायोपिक बनने का दौर शुरू हो गया है। वैसे भी फैंस अपने फेवरेट सितारे से जुड़ी सभी जानकारी जानने में बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में एक फिल्ममेकर ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की जिंदगी पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। 


 

Krushna Abhishek In Lead Role on Biopic of Kapil Sharma
Krushna Abhishek
हिंदी फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' के निर्देशक विनोद तिवारी जल्द ही कपिल शर्मा की बायोपिक लेकर आने वाले हैं। उनकी इच्छा है कि उसमें कपिल खुद अपना किरदार करें। लेकिन अगर वे इससे इनकार करते हैं तो वे कृष्णा अभिषेक को कपिल की भूमिका देंगे। 

 
Krushna Abhishek In Lead Role on Biopic of Kapil Sharma
Krushna Abhishek
फिल्ममेकर का मानना है कि कृष्णा अभिषेक कपिल शर्मा के चरित्र से न्याय कर सकेंगे। विनोद कहते हैं कि फिल्म 'संजू' देखने के बाद मैं एक बायोपिक के बनाने के लिए प्रेरित हुआ और मुझे महसूस हुआ कि वो बायोपिक कपिल शर्मा की हो सकती है। मुझे लगता है कि उनकी स्टोरी को बाहर आना चाहिए। इसके लिए मैंने प्रोड्यूसर से बात की है जो कपिल की बायोपिक बनाने में दिलचस्पी ले रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Krushna Abhishek In Lead Role on Biopic of Kapil Sharma
Kapil Sharma
हालांकि मैं साल 2010 में ही कपिल की बायोपिक बनाना चाहता था तब प्रोड्यूसर तैयार नहीं थे मगर अब तैयार हैं। वैसे ये जगजाहिर है कि कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक की आपस में ज्यादा बनती नहीं है। ऐसे में अगर कृष्णा कपिल का किरदार निभाते हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा। बताते चलें कि निर्देशक विनोद तिवारी 13 जुलाई को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' में संजय दत्त की भांजी नाजिया हुसैन को लांच कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed