रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए महज एक हफ्ता हुआ है और यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस जबरदस्त कमाई के साथ ही रणबीर कपूर की यह पहली फिल्म बन गई है जो कि 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई।
{"_id":"5b3f59634f1c1b84468b4e87","slug":"video-of-ranbir-kapoor-transforms-into-sanjay-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'sanju' के लिए रणबीर कपूर कैसे बने संजय दत्त, वीडियो में सामने आई पूरी रियालिटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'sanju' के लिए रणबीर कपूर कैसे बने संजय दत्त, वीडियो में सामने आई पूरी रियालिटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
sanju
ranbir kapoor
हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि आखिर रणबीर कपूर ने रियल संजय दत्त दिखने के लिए कितनी मेहनत की है। पर अब इस राज से खुद फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने एक वीडियो पोस्ट जारी कर के पर्दा उठाया है। 6 मिनट के इस वीडियो में उन्होंने रणबीर के संजय दत्त बनने के पूरे सफर को दिखाया है।
sanju
इस वीडियो में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जब राजकुमार ने रणबीर को यह फिल्म ऑफर की थी तो उन्होंने पहले करने से मना कर दिया था। दरअसल रणबीर को डर था कि वह संजय दत्त की तरह कैसे दिखाई देंगे। अगर वह उनके जैसे नहीं दिखे तो वह फिल्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
रणबीर के सामने सबसे पहले यह चुनौती थी कि वह संजय दत्त की तरह शारीरिक तौर पर कैसे दिखाई देंगे। इसके लिए रणबीर को जिम जाना पड़ा और खूब मेहनत की। उन्होंने बताया कि सुबह 3 बजे उठकर उन्हें प्रोटिन शेक पीना पड़ता था। कुनाल गिर की निगरानी में उन्होंने अपनी बॉडी पा ली।
विज्ञापन
sanju
रणबीर के सामने दूसरी बड़ी चुनौती थी कि वह संजय की तरह लुक और बाल। संजय दत्त की तरह दिखने के लिए रणबीर को 6 घंटे मेकअप करवाना पड़ता था। कई बार तो मेकअप टीम घंटों तक रणबीर का मेकअप करने के बाद भी संजय दत्त वाला लुक नहीं ला पाती थी, जिसके बाद घंटों की मेहनत महज कुछ मिनट में ही खराब हो जाती थी।