कमाल राशिद खान उर्फ केआरके जो खुद को नंबर वन क्रिटिक कहते हैं अक्सर बॉलीवुड के कलाकारों पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के खिलाफ जबरदस्त बयानबाजी के बाद अब उन्होंने एक नई फिल्म पर तीखे हमले किए हैं। यह फिल्म तापसी पन्नू की 'दोबारा' है जो आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।
Dobaaraa: केआरके ने तापसी को क्यों कहा बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस? जानें इसके पीछे की वजह
अपने ताजा ट्वीट में केआरके के तापसी की फिल्म 'दोबारा' का मजाक उड़ाया है। उन्होंने तंज कसते हुए तापसी को बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस तापसी की फिल्म दोबारा 215 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। दर्शकों के न होने की वजह से आज सुबह के सारे शोज कैंसिल हो गए। हाहाहा।'
Biggest actress of Bollywood @taapsee film #Dobaaraa released in 215 screens today. And all the morning shows are canceled because of no audience. Hahaha!🤪😭👏😁😁😁😁!
— KRK (@kamaalrkhan) August 19, 2022
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। इस ट्वीट के रिप्लाई में लोग जमकर फिल्म पर निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुबह सुबह ये शुभ समाचार देने के लिए आपका धन्यवाद।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तापसी बंपर ओपनिंग के लिए बधाई, आपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।' वहीं, एक यूजर ने फिल्म पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'भाई मुझे तो यह भी नहीं पता कि यह किसकी कॉपी है।'
गौरतलब है कि तापसी की यह फिल्म आज यानी 19 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म में तापसी लीड रोल में है। यह स्पेनिश फिल्म 'मिराज' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में तापसी के किरदार का नाम अंतरा है जो एक 12 साल के बच्चे के अतीत को बदल देती है जिसकी वजह से उसकी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव शुरू हो जाते हैं। फिल्म में तापसी के अलावा पावेल गुलाटी भी हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया है। पावेल और तापसी की एक साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'थप्पड़' में काम कर चुके हैं।