आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं, ऐसे में फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं कपूर फैमिली में भी जश्न का माहौल है। अब ऐसे में केआरके उर्फ कमाल आर खान भी कहां पीछे रहने वाले थे और उन्होंने भी रणबीर आलिया को बेटी के माता-पिता की बधाई दी है। हालांकि उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
KRK: केआरके ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को माता-पिता बनने पर दी बधाई, रिएक्शन हुआ वायरल
बॉलीवुड सेलेब्स पर हर बात पर तंज कसने वाले केआरके ने इस बार भी अपने अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा- "7 महीने के अंदर एक खूबसूरत बेटी के माता-पिता बनने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बधाई। अब उनके इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।
किस्सा KISS का: इस अभिनेत्री ने किया था भारतीय सिनेमा का पहला किसिंग सीन, जानें कैसे हुई थी शूटिंग
केआरके के इस ट्वीट का जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा- "ऐसे बधाई कौन देता है भाई"।, वहीं दूसरे ने लिखा-"इसका रिव्यू कब आएगा भाई"। इसी तरह एक अन्य ने प्रतिक्रिया दी, "सात महीने लिखना जरूरी था"। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी एक से बढ़कर एक रिप्लाई करते दिखाई दे रहे हैं। यहां तक कि कई यूजर्स रणबीर आलिया की शादी से लेकर अब तक के टाइम का कैलकुलेशन भी करते दिखाई दिए।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल में शादी की थी और आलिया ने शादी के कुछ समय बाद अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पोस्ट साझा कर जानकारी दी थी। वहीं बात करें वर्क फ्रंट की तो आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में' नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'जी ले जरा' को लेकर भी खबरों में हैं। फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से आलिया हॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं।
OTT: अपराध की सच्ची घटनाओं पर बनी इन फिल्मों को देख कांप जाएगी रूह, सीरियल किलर की हैवानियत से कराएंगी रूबरू