केआरके उर्फ कमाल आर खान बॉलीवुड स्टार्स की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी क्रम में वह कुछ ऐसा भी कह जाते हैं कि उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है, यहां तक कि इसी के चलते वह कई बार बड़े विवादों का सामना भी कर चुके हैं लेकिन केआरके किसी भी फिल्म को लेकर वह अपनी प्रतिक्रिया जरूर देते हैं। फिलहाल इन दिनों वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' काफी चर्चा में है। आज फिल्म का ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद कमाल आर खान ने ट्वीट कर अभिनेता का मजाक बनाने के साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से फिल्म को डिजास्टर भी करार दे दिया है।
KRK: केआरके ने फिल्म 'भेड़िया' को लेकर उड़ाया वरुण धवन का मजाक, राहुल रॉय की फिल्म जुनून से की तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 19 Oct 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन