{"_id":"59903f834f1c1b18138b4857","slug":"kriti-sanon-speaks-over-the-relationship-with-sushant-singh-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" सुशांत के साथ रिश्ते पर कृति ने तोड़ी चुप्पी, कहा, 'मैंने कुछ गलत नहीं किया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत के साथ रिश्ते पर कृति ने तोड़ी चुप्पी, कहा, 'मैंने कुछ गलत नहीं किया'
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 13 Aug 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार्स की लाइफस्टाइल, उनके अफेयर्स, रिलेशनशिप स्टेटस में भला कौन दिलचस्पी नहीं रखता। अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिलेशन को लेकर खामोशी से बात को टालने वाली कृति सैनन ने आखिर इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ ही दी।
Trending Videos
फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग से ही दोनों के अफेयर की खबरों से फिल्मी गलियारा पटा हुआ था। इतनी ही नहीं, हद तो तब हो गई जब दोनों की एक दूसरे के फोन में ताख झांक करते फोटोज वायरल हो रही थीं।
पढ़ें- एक दूसरे के फोन में क्या झांक रहे हैं सुशांत-कृति?
पढ़ें- एक दूसरे के फोन में क्या झांक रहे हैं सुशांत-कृति?
इसके बाद से सुशांत और कृति से उनके रिलेशन के बारे में सवाल पूछे जाने लगे लेकिन दोनों में से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। हाल ही में कृति ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सुशांत के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत को डेट करने के सवाल पर कृति ने कहा 'अपने को-स्टार के साथ फिल्में देखने जाना, लंच करना, घूमना-फिरना डेट करना नहीं होता। अपने को-स्टार के साथ दोस्ती करने में कुछ गलत नहीं है। लेकिन अगर लोगों को इस बारे में अफवाहे उड़ानी ही हैं तो मैं कुछ नहीं कर सकती।'
विज्ञापन
इसके बाद बात को संभलते हुए कृति आगे बोलीं, 'सभी लड़कियों की तरह अंदर से मैं भी काफी रोमांटिक हूं, मुझे लव स्टोरी देखना पसंद है, हालांकि डेट पर गए हुए मुझे थोड़ा समय हो गया है।' अब ये डेट किसके साथ थी ये तो कृति ने नहीं बताया लेकिन फैंस उनके रिलेशनशिप अपडेट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।