आयकर विभाग की छापेमारी के बाद साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय थलापति कुछ दिनों से चर्चा मे बने हुए हैं। आयकर विभाग ने विजय को टैक्स चोरी के आरोपों और फाइनेंसर अनबू के साथ संबंधों को लेकर समन भेजा था। लेकिन अब अधिकारियों ने घोषणा की है कि अभिनेता ने अपने सभी करों का भुगतान किया है।
2 of 4
vijay
- फोटो : Social Media
इसकी शुरुआत इस साल फरवरी महीने से हुई। विजय पर आरोप लगा कि उन्होंने टैक्स चोरी की है जिसके बाद आयकर विभाग की टीम उनके घर छापा मारा। और उन्हें वहां 65 करोड़ की भारी-भरकम रकम मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। कुछ दिन पहले भी आयकर विभाग की टीम विजय थलापति के घर पहुंची जहां उन्होंने कई खुलासे किए।
3 of 4
vijay
- फोटो : Social Media
अधिकारियों ने बताया कि विजय को अपनी दो फिल्मों के लिए 130 करोड़ रुपये की फीस मिली थी। विजय को ये फीस उनकी फिल्म बिगिल और मास्टर के लिए मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, बिगिल के लिए विजय को 50 करोड़ और उनकी आने वाले फिल्म मास्टर के लिए 80 करोड़ की फीस मिली। हालांकि विजय ने अपना पूरा टैक्स जमा किया था।
4 of 4
Vijay
- फोटो : Social Media
विवाद की शुरुआत विजय की पिछली सुपरहिट फिल्म बिगिल का कलेक्शन से हुई जिसमें बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की। जब आयकर विभाग ने फिल्म के फाइनेंसर अनबू के घर छापा मारा तो उन्हें 77 करोड़ रुपये मिले। लेकिन अनबू इन पैसों से जुड़ा कोई कागज नहीं दिखा पाए जिसके बाद मामले में तूल पकड़ लिया। इसी के चलते विजय के घर पर छापेमारी हुई।
बचपन में भी बेहद क्यूट दिखती थीं आलिया भट्ट, यहां देखें अभिनेत्री की अनदेखी तस्वीरें