फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के 'कॉफी विद करण 7' के इस बार के एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल मेहमान बनकर पहुंचे। यह एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। एक तरफ करण जौहर ने सिड और विक्की से खूब मजेदार सवाल पूछे तो दोनों एक्टर्स भी करण जौहर से खूब तफरी करते नजर आए। शो में एंट्री लेने के साथ ही दोनों एक्टर्स ने करण जौहर की आउटफिट्स पर कमेंट किया। इस पर करण जौहर ने हंसते हुए कहा, 'फूल पौधे सब पहनने चाहिए, आखिर मुझे इन जवानों से कंपीट करना है।' इसके बाद करण अपने चिर-परिचित अंदाज में सवाल पूछते नजर आए।
2 of 4
कॉफी विद करण
- फोटो : Social media
बता दें कि करण जौहर के शो में विक्की कौशल ने दूसरी बार शिरकत की, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा शो में चौथी बार मेहमान बनकर पहुंचे। खुद करण जौहर ने यह बात कही। इतना ही नहीं,करण जौहर ने यह भी कहा कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की प्रेम कहानी की शुरुआत ही उनके शो से हुई। करण जौहर ने हंसते हुए विक्की कौशल से कहा कि पिछली बार आप जब आए थे तो कुछ मैजिकल हुआ था। इस पर सिद्धार्थ ने तुरंत कमेंट किया, 'इसका तो रोका हुआ था यहां पर'। इसके बाद करण जौहर ने विक्की से कहा, 'आप मुझे क्रेडिट दो या न दो लेकिन, मैंने आपकी प्रेम कहानी का पूरा क्रेडिट ले लिया है। बोल दो ना कि यहीं शुरुआत हुई आपकी प्रेम कहानी की। इसी काउच पर, थोड़ा तो महत्व दो इस शो को।'
इसके बाद करण जौहर ने कहा, 'मैंने कैट से पूछा कि कौन-सा हीरो है, जिसके साथ वो अच्छी लगेगी। इस पर कैट ने विक्की का नाम लिया था।' हालांकि, विक्की कौशल की एक बात से करण जौहर थोड़े नाराज नजर आए और उन्हें ताना भी दिया! दरअसल, विक्की कैट ने करण जौहर को शादी में नहीं बुलाया, शो के दौरान करण जौहर इस पर कमेंट करते नजर आए। करण जौहर ने विक्की कौशल से कहा, 'तुम्हारी शादी बहुत जादुई हुई थी। हालांकि, तुमने मुझे इनवाइट नहीं किया। लेकिन यह बहुत प्यारी थी।'
4 of 4
कटरीना कैफ विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान करण जौहर ने जब कटरीना कैफ के बारे में विक्की से पूछा तो विक्की कैट की दिल खोलकर तारीफ करते नजर आए। विक्की ने कहा, 'वो बहुत प्यारी इंसान हैं। मैं आज तक जितने लोगों से मिला हूं, वो सबसे शानदार हैं। उनसे सीखने को मिलता है। मैं उनको लाइफ पार्टनर के रूप में पाकर भाग्यशाली महसूस करता हूं।' इसके बाद करण जौहर ने विक्की से पूछा, ' वैसे, आपने कभी सोचा था कि कैट से शादी होगी?' इस पर विक्की ने कहा, 'लास्ट टाइम कॉफी विद करण के एपिसोड में पहली बार मुझे उन्हें जानने का मौका मिला था।' इसके बाद करण जौहर ने खुलासा किया कि मैंने आप दोनों को पहली बार जोया के घर पर सीरियसली बात करते देखा। इस पर विक्की कौशल ने सहमति जताई और कहा कि वो मुलाकात भी शो के बाद हुई थी। करण जौहर ने विक्की से कहा कि आपकी शादी के फोटोज पर खूब मीम्स बने, क्या कहना है? इस पर विक्की ने कहा, 'हर रोज मीम्स हमारे पास आते थे और हम हंसते थे।'