टीवी के पॉपुलर चैट शो करण जौहर में कोई सेलिब्रिटी आता है तो अपने बयानों से कभी वो खूब चर्चा में रहता है तो कभी विवादों में फंस जाता है। हाल ही में अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन इस शो में पहुंचे। दोनों ने निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं।
2 of 5
Amitabh Bachchan, Shweta Bachchan
- फोटो : social media
करण जौहर के एक सवाल के जवाब में श्वेता बच्चन ने बताया कि 'जब अभिषेक की फिल्म मनमर्जियां रिलीज हुई तो मैंने और पापा ने साथ में फिल्म देखी। मैं पापा का रिएक्शन देखना चाहती थी। फिल्म देखकर वो रो पड़े। उस वक्त मैंने उनसे कहा कि अभिषेक से फोन पर बात कर लें लेकिन वो बात करने के हालात में नहीं थे।'
3 of 5
Amitabh Bachchan, Shweta Bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने भले ही फिल्म देख ली हो लेकिन जया बच्चन ने अभिषेक की ये फिल्म नहीं देखी है। श्वेता बच्चन ने बताया कि 'मां ने फिल्म मनमर्जियां नहीं देखी है। उन्हें अभिषेक की ज्यादातर फिल्में पसंद नहीं आती हैं।' उन्होंने आगे बताया कि 'मेरे पैरेंट्स ही मेरे सबसे बड़े आलोचक हैं।'
4 of 5
Shweta Bachchan
- फोटो : social media
इस दौरान करण जौहर ने श्वेता बच्चन नंदा से ऐश्वर्या राय से जुड़े कई सवाल पूछे । रैपिड फायर राउंड में करण ने श्वेता से पूछा कि वे ऐश्वर्या की किस आदत को पसंद करती हैं और किसे टॉलरेट करती हैं? श्वेता ने इस बात का जवाब बड़ी बेबाकी से दिया।
5 of 5
Shweta Bachchan
- फोटो : Instagram
श्वेता ने जवाब में कहा, 'ऐश्वर्या एक बेहतरीन मां हैं और सेल्फ मेड स्ट्रॉन्ग वूमेन हैं। उनकी ये बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है लेकिन वो फोन और मैसेज का जवाब नहीं देती हैं, उनकी ये चीज मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है।' टॉलरेट करने वाली बात पर श्वेता ने जवाब में कहा- 'ऐश्वर्या का टाइम मैनेजमेंट'।