फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farooq Sheikh Birthday: किरदार को जीने वाले फारुख शेख कैसे बने क्रिकेटर से एक्टर?

Fri, 25 Mar 2022 08:39 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 25 Mar 2022 08:39 AM IST
विज्ञापन
Know how Farooq Sheikh became an actor from a cricketer
फारुख शेख - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारुख शेख का कल 74वां बर्थडे है। फिल्म जगत में फारुख का नाम असाधारण श्रेणी के फिल्मकारों की फिल्म में मंझे हुए कलाकार के रुप में लिया जाता है। एक ऐसा किरदार जो अपने अभिनय के माध्यम से दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़े जिसे वर्षों तक मिटाना मुश्किल हो। फिल्मों के साथ-साथ फारुख शेख निजी जिंदगी में भी सहज से दिखते थे। अभिनेता बनने से पहले फारुख क्रिकेट भी खेलते थे। एक्टिंग के दिनों में वह क्रिकेट के लिए भी कोचिंग लेते थे। 

Know how Farooq Sheikh became an actor from a cricketer
फारुख शेख

फारुख शेख का जन्म 25 मार्च 1948 को गुजरात के अमरोली में एक जमींदार परिवार में हुआ था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत समय तक काम किया। कॉलेज के दिनों से फारुख थियेटर में काफी सक्रिय रहे। अपने करियर की शुरुआत में फारुख ने बहुत से नाटक किए हैं। थियेटर करने के दौरा उन्होंने इतने कमाल का अभिनय किया कि उसके बाद उन्हें फिल्म गर्व हवा के बॉलीवुड में ब्रेक मिल गया। उन्होंने फिल्मों  के साथ-साथ टीवी सीरियल में भी काम किया है।

Know how Farooq Sheikh became an actor from a cricketer
फारुख शेख - फोटो : सोशल मीडिया

फारुख शेख को फिल्म गर्म हवा के लिए फीस के तौर पर सबसे पहले 750 रुपये मिले थे। कॉलेज के दिनों से ही अभिनय को लेकर गंभीर रहने वाले फारुख ने अपने करियर में तमाम फिल्में की, लेकिन पर्दे पर उनकी जोड़ी अभिनेत्री दीप्ति नवल के साथ खूब पसंद की गई। करीब 7 फिल्मों में एकसाथ काम करने के बाद फारुख और दीप्ति बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know how Farooq Sheikh became an actor from a cricketer
फारुख शेख

दीप्ति नवल और फारुख शेख की जोड़ी 70 के दशक में सबसे हिट थी। दोनों ने एकसाथ रंग-बिरंगी, चश्मे बद्दूर, कथा, साथ-साथ आदि कई फिल्मों में काम किया। भारतीय सिनेमा के इतिहास में फारुख और दीप्ति की सबसे हिट फिल्म चश्मे बद्दूर मानी जाती है। इस जोड़ी की आखिरी फिल्म 'लिसेन अमाया' थी, जो कि साल 2013 में रिलीज हुई थी। फारुख शेख ने अपने कॉलेज की दोस्त रुपा जैन से शादी की थी। 9 साल रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था। 

विज्ञापन
Know how Farooq Sheikh became an actor from a cricketer
फारुख शेख

कहा जाता है कि फारुख जितने अच्छे एक्टर थे उतने ही अच्छे क्रिकेटर भी थे। उन्होंन भले ही अपने करियर के रुप में एक्टिंग को चुना हो, लेकिन क्रिकेट पर भी उनका बराबर फोकस रहता था। वह फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ क्रिकेट पर भी पूरा ध्यान देते थे। उस दौर में भारत के टेस्ट मैच क्रिकेटर वीनू मांकड़ हर साल सिर्फ दो ही क्रिकेटरों को कोचिंग देते थे, जिनमें से फारुख भी एक थे। 28 दिसंबर साल 2013 में दिल का दौर पड़ने से फारुख का निधन हो गया। अपने सशक्त अभिनय की बदौलत दर्शकों को प्रभावित करने वाले अभिनेता ने हमेशा के लिए दुनिया अलविदा कह दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed