बॉलीवुड की देसी गर्ल के मंगेतर निक जोनस 16 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। निक जोनस का असली नाम है निकोलस जेरी जोनस है। निक सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। अमेरिका में रहने वाले निक के पिता भी एक संगीतकार हैं। आइए निक के जन्मदिन के खास मौके पर बात करते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में...
निक ने साल 2002 में अपना पहला गाना गाया था। निक का पहला गाना ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ था जिसे उन्होंने खुद लिखा था। उन्होंने अपने भाईयों के साथ मिलकर जोनास ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया है, जिसके 4 एलबम मार्केट में आ चुके हैं और जो कि काफी सफल रहे हैं। निक एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के 35 से 70 लाख तक चार्ज करते हैं।
जोनास ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड्स में अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता है। साल 2010 में निक ने यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का खिताब जीता है। निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के हैं और प्रियंका 35 साल की हैं। निक का जन्म 16 सितंबर 1992 में हुआ था। निक जोनस अमेरिकी पॉप म्यूजिक की दुनिया में जाना पहचाना नाम हैं।
Daily Mail estimates की एक रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनस साल भर में करीब 25 मिलियन यानि की 171 करोड़ रुपए कमाते हैं। हालांकि निक के पिता और प्रियंका के होने वाले ससुर पॉल जोनस पर काफी कर्ज है। वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर पॉल जोनस की रियल एस्टेट कंपनी पर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। इसमें उनकी कंपनी द्वारा एक कानूनी मामला हारने के 1 करोड़ 89 लाख रुपए भी शामिल हैं।
5 of 6
priyanka chopra with nick jonas
प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस की पहली मुलाकात 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों पिछले साल 1 मई को न्यूयॉर्क में हुए 'मेट गाला' फंक्शन में साथ पहुंचे थे। सगाई से पहले प्रियंका और निक दोनों ही इंस्टाग्राम पर फ्लर्टिंग करते नजर आ चुके हैं।