साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एबीबीएस' बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में हर किरदार ने अपना दमदार अभिनय दिखाया था। चाहें उसमें सर्किट के रूप में एक्टर अरशद वारसी को या फिर मेडिकल कॉलेज के डीन बने अल्टीमेंट एक्टर बमन ईरानी। फिल्म में एक किरदार ऐसा भी था जिसे संजय दत्त ने सबसे पहले जादू की झप्पी दी थी। लेकिन आज उनका क्या हाल है यहां जानिए...
दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म में मेडिकल कॉलेजे में झाड़ू-फटका लगाने वाले एक्टर सुरेंद्र राजन की। सुरेंद्र को अनिल कपूर की फिल्म लॉफर में भी जबरदस्त अभिनय में देखा गया था। लेकिन सुरेंद्र बॉलीवुड में सिर्फ अपने चेहरे से ही पहचान रखते हैं। लेकिन अब वह फिल्मों से दूर हो गए हैं।
बता दें कि उन्होंने फिल्म जगत में 70 से ज्यादा फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। बता दें कि सुरेंद्र एक एक्टर होने के साथ-साथ एक चित्रकार और बहुत ही अच्छे फोटोग्राफर भी हैं। सुरेंद्र के जीने का अंदाज भी लोगों से अलग है। दरअसल, वह काफी घुमक्कड़ और बेफिक्री से जीने वाले इंसान है।
सुरेंद्र के रहन सहन को देखने के बाद लोग उनको अजीब मान बैठे हैं। लेकिन सुरेंद्र का कहना है कि पैसों के पीछे भागना उनके लिए अजीब सा है। सुरेंद्र ने अपने जीवन से जुड़ी एक गहरी बात भी बताई। 'मैंने कभी करियर जैसी चीज पर यकीन नहीं किया। मैंने काफी पहले सोच लिया था कि सिर्फ वही चीजें इकट्ठा करूंगा जो अपने साथ ऊपर ले जा सकूं।'
चलिए आपको बताते हैं आखिर सुरेंद्र कहां और किस हालत में अपना गुजारा कर रहे हैं। दरअसल, 75 साल की उम्र में सबकुछ छोड़कर हिमालय में जा बसे हैं। पिछले चार साल से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले स्थित हिमालय के सबसे आखिरी गांव खुन्नू में रह रहे हैं। खबर है कि चार साल बाद वह बाहरी दुनिया में आए हैं। इस दौरान उन्हें मध्य प्रदेश का दौरा किया।