मुंबई से जाकर भोजपुरी फिल्मों में तहलका मचाने वाली अभिनेत्री सबीना शेख को रानी चटर्जी के नाम से जाना जाता है। वैसे तो भोजपुरी सिनेमा में काम करने वाली अभिनेत्रियों को नाच गाने और रोने धोने के अलावा ज्यादा कुछ करने को मिलता नहीं है लेकिन रानी ने अपने करियर में ज्यादातर महिला प्रधान फिल्में ही की हैं। इसलिए, उन्हें भोजपुरी सिनेमा की ‘कंगना रणौत’ भी कहा जाता है।
2 of 10
रानी चटर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए रानी कहती हैं कि शुरुआती दौर में उन्हें एक अभिनेत्री समझा ही नहीं जाता था। फिल्मों के कई बैनर थे जो उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। हालांकि, कुछ फिल्मों में काम करके जब रानी ने अपने दम पर अपनी पहचान बना ली तब रानी ने खुद ही उन प्रोडक्शन हाउसेज के साथ काम करने से मना कर दिया।
3 of 10
रानी चटर्जी
- फोटो : Instagram: @ranichatterjeeofficial
भोजपुरी सिनेमा में अभिनेत्रियों का करियर बहुत जल्द खत्म होता है लेकिन यह बात रानी चटर्जी पर लागू नहीं हो पाई। इसका कारण रानी को लगता है कि उन्होंने ज्यादातर स्टारडम पर नहीं, बल्कि फिल्मों की कहानी पर ध्यान दिया। रानी चटर्जी ने वर्ष 2004 में आई फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और मौजूदा राजनीतिज्ञ मनोज तिवारी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। रानी की शुरुआती फिल्म ही सुपरहिट रही और इस फिल्म ने कई पुरस्कार भी जीते।
4 of 10
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' की कामयाबी का क्रेडिट रानी को न देने की तमाम कोशिशें हुई और इतनी बड़ी ओपनिंग मिल जाने के बावजूद रानी को लगातार काम मिलना मुश्किल रहा। अगले दो साल वह नई फिल्मों के लिए भटकती रहीं और 2005 और 2006 में उनकी सिर्फ दो फिल्में 'बंधन टूटे ना' और 'दामाद जी' ही रिलीज हो सकीं। लेकिन, यहीं से रानी को अपनी काबिलियत का अंदाजा भी हुआ।
5 of 10
रानी चटर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
2007 में रानी ने एक फिल्म की 'सीता'। फिल्म में हीरो बने नए-नए आए अभिषेक कृष्णा नजर आए और ये दांव खेल कर गया। 2009 में उन्हें भोजपुरी फिल्मों के एक और सुपरस्टार पवन सिंह के साथ 'तोहार नईखे कवनो जोड़ तू बेजोड़ बाड़ू हो' में देखा गया। वर्ष 2010 में उन्हें भोजपुरी की एक मल्टीस्टारर फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' में देखा गया। इस फिल्म में रानी के अलावा रवि किशन, प्रदीप पांडे, पाखी हेगड़े, मोनालिसा, पवन सिंह, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में रहे। यहीं से रानी का करियर टॉप गियर में चला गया।