टेलीविजन की डीवा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पलक, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। पलक को पहले हार्डी संधू के साथ म्यूजिक एल्बम 'बिजली-बिजली' में देखा जा चुका है। इस चार्टबस्टर गाने ने खूब धूम मचाई थी, साथ ही पलक की पॉपुलैरिटी भी काफी ज्यादा बढ़ गई। इसके अलावा पलक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं, जिस पर उन्होंने खुद चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है।
Palak Tiwari: पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान को डेट करने की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, बयान से मचा दिया धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:09 PM IST
सार
पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान संग रिलेशनशिप में होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी बात करती नजर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन